फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two killed in landslide in Nepal

नेपाल में भूस्खलन से दो की मौत

Sat, 03 Jul 2021 11:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Two killed in landslide in Nepal
नेपाल में भूस्खलन से दो की मौत
विज्ञापन

सोनौली (महराजगंज)। नेपाल में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश और भूस्खलन के कारण नेपाल के कई राजमार्ग बंद है। शुक्रवार रात काठमांडू जा रहा एक मालवाहक ट्रक सहित अन्य तीन वाहन मुगलिंग धाधींग के बीच बेनिधाट रोरँंग ग्राम नगरपालिका 10 के पास हुए भूस्खलन की चपेट में आ गए। एक नेपाली ट्रक में सवार भारतीय महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची नेपाल पुलिस बचाव कार्य में जुटी है। भूस्खलन के बाद दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम लग गया है।

जिला पुलिस कार्यालय के एसपी महेंद्र खड़का ने बताया कि मुगलिंग से काठमांडू जा रहे ट्रक पर पत्थर गिरने से चितवन भंडारा निवासी बीरबल प्रजा उर्फ दोरजे की मौत हो गई। सुदीप प्रजा के अलावा तीन लोग भूस्खलन में घायल हैं। ट्रक में सवार घायल भारत की रहने वाली सोनी देवी (43) की शनिवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। सोनी जिस वाहन में सवार थी, वह भी भूस्खलन में गिर गया। भूस्खलन के कारण राजमार्ग बंद कर दिया गया था। मलबे को हटाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed