फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two junior engineers were removed from Mahav, contractor's payment stopped

Maharajganj News: महाव से दो अवर अभियंताओं को हटाया गया, ठेकेदार का भुगतान रोका

Sat, 30 Aug 2025 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Two junior engineers were removed from Mahav, contractor's payment stopped
महराजगंज। महाव नाले पर उच्च जलस्तर के कारण उत्पन्न ओवरटॉपिंग की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सिंचाई विभाग द्वितीय ने कार्रवाई की है। 22 अगस्त को नाले का जलस्तर अब तक के सर्वाधिक 13 फीट तक पहुंच गया था, जो पिछले उच्चतम स्तर से लगभग एक फीट अधिक था। इस स्थिति में ग्राम देवघट्टी हरखपुरा में ओवरटॉपिंग की घटना हुई, जिसे दुरुस्त करा लिया गया है। इस मामले में दो अभियंताओं का स्थानांतरण कर दिया गया है। उनके स्थान पर नए अवर अभियंताओं की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, इस घटना के बाद, 23 अगस्त को नौतनवा के विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कटाव स्थल का निरीक्षण किया और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था। उनके निर्देश के अनुपालन में सिंचाई विभाग द्वितीय के अधिशासी अभियंता राजीव कपिल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस स्थल पर तैनात अवर अभियंताओं विवेक कुमार शुक्ला और विवेक कुमार भारद्वाज को हटा दिया। दोनों को अन्य स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है। उनकी जगह नए अवर अभियंता अमित कुमार, शशांक पांडेय और वसीम अहमद को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

एक्सईएन राजीव कपिल ने बताया कि ठेकेदार की ओर से कराए गए लगभग 30 लाख रुपये के कार्यों का भुगतान रोक दिया गया है। उन्होंने बताया कि महाव नाले पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सिंचाई विभाग और प्रशासन मिलकर सभी आवश्यक कदम उठा रहे हैं। उधर, नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने बताया कि बंधों की सुरक्षा को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रकरण की गंभीरता से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed