फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two injured in fight between two parties over immersion of Durga idol

Maharajganj News: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर दो पक्षों में मारपीट दो हुए घायल

Thu, 26 Oct 2023 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Two injured in fight between two parties over immersion of Durga idol
रास्ते में डीजे पर डांस को लेकर दो पक्ष के युवाओं में जमकर चले लात-घूंसे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परसामलिक। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेखुआनी चौराहे पर मंगलवार देर रात दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें प्रथम पक्ष से दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एक निजी क्लीनिक पर इलाज कराया। पुलिस मारपीट करने वाले तीन लोगों को पकड़ा गया।


जानकारी के मुताबिक, परसामलिक थाना क्षेत्र के सेखुआनी चौराहे पर बनी दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए मंगलवार की देर रात धूमधाम से निकाली गई। रास्ते में डीजे पर डांस को लेकर दो पक्ष के युवाओं में घूंसे चलने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्ष मे जमकर मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान एक पक्ष से प्रदीप चौहान के सिर में चोट लगी व विरेन्द्र चौहान के नाक पर चोट लगी और दोनों घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया एवं घायलों का चौराहे पर ही एक निजी क्लीनिक पर इलाज कराया। साथ ही मारपीट करने वाले तीन युवाओं को हिरासत में ले लिया। मामले में ग्राम पंचायत सेखुआनी निवासी प्रदीप चौहान ने थाने पर शिकायती पत्र देकर मारपीट करने वाले युवाओं पर कार्रवाई की मांग की। परसामलिक थानाध्यक्ष सुधाकर प्रसाद ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed