{"_id":"63766cebd95efa1901014317","slug":"two-injured-in-bomb-blast-in-lumbini-maharajganj-news-gkp4577608183","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुंबिनी के नेपालगंज में बम विस्फोट, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुंबिनी के नेपालगंज में बम विस्फोट, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुंबिनी के नेपालगंज में बम विस्फोट, दो घायल
मौके पर पहुंची पुलिस, जांच के दौरान दो कुकर बम बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनौली (महराजगंज)। लुंबिनी प्रांत के बांके नेपालगंज के एक मकान में बम विस्फोट के कारण दो लोग घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची नेपाल पुलिस ने दो कुकर बम बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि एक पार्टी के कार्यकर्ता, मकान किराए पर लेकर चुनाव प्रचार में जुटे थे।
बुधवार देर रात लुंबिनी प्रदेश के बांके जिला नेपालगंज स्थित उप महानगर वार्ड नं.10 भृकुटीनगर जनस्वास्थ्य कार्यालय के पास एक घर में हुए विस्फोट में दो लोग घायल हो गए। विस्फोट में बिप्लव गुट के नेतृत्व वाली सीपीएन के एक कार्यकर्ता समेत दो लोग घायल हो गए। मौके पर और बम होने की आशंका पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी जुट गए। नेपाली सेना की बम निरोधक टीम मौके पर पहुंच गई।
पुलिस इंस्पेक्टर साजन श्रेष्ठ ने बताया कि घटना में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। विस्फोट के बाद दो कुकर बम भी मिले हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक बिप्लव गुट के करीबी कार्यकर्ता उस मकान में कुछ समय से रह रहे थे। घटना की जांच की जा रही है।