फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two including child died due to collision of Bolero on Kaptanganj Duboulia road

बस्ती में भीषण सड़क हादसा: बोलेरो की टक्कर से मासूम समेत दो की मौत, कुछ दूर तक घिसटती रही बाइक, लगी आग

Mon, 29 May 2023 05:53 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज (बस्ती)।
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज (बस्ती)। Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 29 May 2023 05:53 AM IST
सार

घटना में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार 35 वर्षीय युवक और चार साल के मासूम की मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठे एक अन्य युवक को हल्की चोटें आई हैं।

विज्ञापन
Two including child died due to collision of Bolero on Kaptanganj Duboulia road
बाइक बनी आग का गोला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कप्तानगंज दुबौलिया मार्ग पर रखिया बैहार गांव के पंचायत भवन के सामने रविवार देर रात बाइक और बोलेरो की टक्कर हो गई। बाइक बोलेरो में फंसकर कुछ दूर तक घिसटती चली गई। जिससे बाइक में आग लग गई। घटना में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार 35 वर्षीय युवक और चार साल के मासूम की मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठे एक अन्य युवक को हल्की चोटें आई हैं।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रखिया गांव के दिनेश कुमार की पट्टीदारी में रविवार को लड़की की शादी थी। घर पर तमाम रिश्तेदार आए हुए हैं। रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे निमंत्रण में आए हर्रैया थाना क्षेत्र के शेरवाडीह निवासी अरविंद (35) पुत्र अमृतलाल बाइक पर रिश्तेदार के घर के चार वर्षीय कार्तिक पुत्र सुनील और दिनेश पुत्र घनश्याम को बैठाकर सड़क पर चाट-फुल्की खिलाने के लिए निकले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दुबौलिया-कप्तानगंज रोड पर चढ़ते ही कप्तानगंज की तरफ से जा रही बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दिया। बाइक बोलेरो में फंस गई और कुछ दूर तक घिसटती चली गई। जिससे उसमें आग लग गई। आसपास के लोग दौड़े लेकिन तक बाइक आग का गोला बन चुकी थी। टक्कर लगने के बाद दिनेश कुमार दूर जा गिरे थे, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं। कार्तिक और अरविंद को पुलिस की मदद से स्थानीय लोगों ने सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। एसओ रोहित उपाध्याय ने बताया कि गंभीर चोट लगने की वजह से दोनों की मौत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed