फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two hospitals operating without registration were closed

Maharajganj News: बिना पंजीकरण संचालित हो रहे दो अस्पताल को कराया बंद

Tue, 05 Mar 2024 08:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 05 Mar 2024 08:27 PM IST
विज्ञापन
Two hospitals operating without registration were closed
महराजगंज। मंगलवार को नोडल अधिकारी, प्राइवेट हास्पिटल डाॅ. राजेश द्विवेदी ने घुघली क्षेत्र के दो अस्पतालों का निरीक्षण किया। दोनों अस्पताल बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे थे। जिन्हें तत्काल बंद कराते हुए तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सबसे पहले श्री हास्पिटल रंगीला चौराहा का निरीक्षण किया। बिना पंजीकरण के संचालित होता पाया गया। हास्पिटल में ओटी कक्ष, मरीजों के भर्ती के लिए बेड एवं दवाएं पाई गई। बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण, प्रदूषण अनापत्ति प्रमाण पत्र एवं अग्निशमन सुरक्षा उपकरण नहीं पाए गए। जिसके लिए नोटिस दिया गया और हास्पिटल को तत्काल बंद कर तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया। स्पष्टीकरण न देने पर हास्पिटल को सील करने की चेतावनी दी गई। इसके बाद टीम ने मां दुर्गा पैथालाजी सेंटर जखिरा चौराहा का निरीक्षण किया। यह भी बिना पंजीकरण के संचालित होता पाया गया। पैथालॉजी सेन्टर में खून जांच करने वाले उपकरण पाये गये। पैथालॉजी सेंटर में बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण, प्रदूषण अनापत्ति प्रमाण पत्र एवं अग्निशमन सुरक्षा उपकरण नहीं पाए गए। डॉ. राजेश द्विवेदी ने बताया कि जिले में बिना पंजीकरण के एक भी अस्पताल या पैथालॉजी सेंटर संचालित नहीं होने दिया जाएगा। शिकायत मिलने पर लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed