फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two groups of students face-to-face

छात्रों के दो गुट आमने-सामने

Wed, 22 Nov 2017 12:14 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Wed, 22 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Two groups of students face-to-face
छात्रों के दो गुट आमने-सामने - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। मंगलवार को जवाहर लाल नेहरू पोस्ट ग्रेजुएट कालेज में छात्र नेताओं के दो गुट शिलापट लगवाने को लेकर आमने सामने हो गए। आपस में जमकर नोकझोंक के बाद प्राचार्य के सामने भी लड़ाई पर उतारू हो गए। मामला गर्म होता देख पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली लाई और समझा-बुझाकर कर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन


कालेज में पेयजल के लिए आरओ सिस्टम लगा है। छात्र नेताओं में इसका श्रेय लेने की होड़ लगी है। शिलापट लगवाने को लेकर छात्रनेताओं में विरोधाभास है। छात्रनेता बलराम दूबे, रिटू द्विवेदी का मानना है कि शिलापट इन लोगों के नाम से लगना चाहिए। जबकि पूर्व में छात्र संघ के पदाधिकारी रहे त्रिभुवन वर्मा व अभिनाश अपने नाम का शिलापट लगवाना चाहते हैं। छात्रनेता बलराम दूबे मंगलवार को कालेज में शिलापट लगवाने की व्यवस्था कर रहे थे कि दूसरे गुट के छात्रों ने विरोध शुरू कर दिया। दोनों पक्षों में पहले तो आपस में नोकझोंक हुई। मामला प्राचार्य तक पहुंचा तो वहां भी छात्रनेेताओं ने प्राचार्य की एक न सुनी और शोरगुल करने लगे।
विज्ञापन


मामला बढ़ता देख कालेज प्रशासन की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस दोनो पक्ष को थाने लाई। जहां समझा बुझाकर मामले को शांत कराया दिया। नगर चौकी इंचार्ज जय शंकर मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों को समझाकर मामले को शांत करा दिया गया है। शिलापट लगवाने को लेकर हो हल्ला हुआ था। बातचीत से विवाद सुलझा दिया गया है। प्राचार्य डाक्टर पीसी पटेल का कहना है कि शिलापट को लेकर हंगामा उचित नहीं है। कायदन वर्तमान पदाधिकारियों के नाम शिलापट पर अंकित होने चाहिए। लेकिन समझाने पर भी ये लोग नहीं माने तो पुलिस बुलानी पड़ी। छात्र नेताओं की यह हरकत ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed