फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two girls were burnt in a fire caused by a diya, Gambhir

Maharajganj News: दीये से लगी आग में दो बालिकाएं झुलसीं, गंभीरड

Sun, 08 Mar 2026 01:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Two girls were burnt in a fire caused by a diya, Gambhir
महराजगंज। पनियरा के वार्ड नंबर दो गौतम बुद्ध नगर में शनिवार की रात आठ बजे के करीब घर में जलाए गए दीये से अचानक आग लग गई।
विज्ञापन

आग की चपेट में आकर दो बालिकाएं भी झुलस गईं। साथ ही बाइक समेत कमरे में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। दोनों झुलसी बालिकाओं को पनियरा पीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें लेकर निजी अस्पताल लेकर चले गए।
जानकारी के अनुसार, पनियरा के वार्ड नंबर दो गौतम बुद्ध नगर निवासी राजेश यादव के घर में दीया जल रहा था। दीये के ऊपर बंधी रस्सी से अचानक जलते दीये के ऊपर साड़ी गिर गई। साड़ी में आग पकड़ते ही आग ने पहले बाइक फिर अन्य वस्तुओं को भी अपनी चपेट में ले लिया। इसी बीच कमरे में मौजूद राजेश यादव की दो पुत्रियां अंशिका (9) और आराध्या (5) आग की चपेट में आकर झुलस गईं। साथ ही कमरे रखा तख्त, बिस्तर व अन्य सामान भी जल गए।
विज्ञापन

परिजनों के चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब जाकर किसी तरह से आग पर काबू जा सका। तब तक दोनों बालिकाएं झुलस चुकी थीं। इलाज के लिए तत्काल उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चियों को परिजन प्राइवेट अस्पताल लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed