{"_id":"6a5fc55858d84db70a069420","slug":"two-female-students-on-a-scooter-injured-after-being-hit-by-a-pickup-truck-one-referred-to-another-hospital-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-181721-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार दो छात्राएं घायल, एक रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार दो छात्राएं घायल, एक रेफर
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर मंगलवार को स्कूल से घर लौट रही स्कूटी सवार दो छात्राएं सड़क हादसे में घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक छात्रा की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, धरमौली गांव निवासी लवली (14) और रोशनी (13) कप्तानगंज स्थित एक निजी विद्यालय में पढ़ती हैं। मंगलवार को दोनों छात्राएं स्कूटी से स्कूल से घर लौट रही थीं। इसी दौरान परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस और परिजनों को सूचना दी तथा दोनों छात्राओं को सीएचसी परतावल पहुंचाया।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद लवली की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि रोशनी का उपचार सीएचसी पर किया गया। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। प्रभारी एसओ अक्षय कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं मिली है।