फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two doctors will be posted in the district hospital, the process will start soon

Maharajganj News: जिला अस्पताल में दो डॉक्टरों की होगी तैनाती, जल्द शुरू होगी प्रक्रिया

Thu, 12 Mar 2026 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Two doctors will be posted in the district hospital, the process will start soon
दो नए एमबीबीएस चिकित्सकों की होगी तैनाती
विज्ञापन

एक चिकित्सक जेईएईएस वार्ड में और दूसरे की ब्लड बैंक में होगी तैनाती
महराजगंज। जिला अस्पताल में चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एनएचएम के तहत दो नए चिकित्सकों की तैनाती प्रस्तावित की गई है। सीएमओ डॉ. नवनाथ ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि एक चिकित्सक जेईएईएस वार्ड में और दूसरा ब्लड बैंक में अपनी सेवाएं देंगे। दोनों पदों के लिए न्यूनतम योग्यता एमबीबीएस निर्धारित की गई है।
डॉ. नवनाथ ने कहा कि इन पदों पर तैनाती से जेईएईएस वार्ड में आपातकालीन सर्जरी और एनेस्थीसिया संबंधी सेवाओं को मजबूती मिलेगी। वहीं ब्लड बैंक में ब्लड स्टोरेज, टेस्टिंग और वितरण की प्रक्रिया अधिक सुचारु रूप से संचालित हो सकेगी। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है लेकिन उपलब्ध चिकित्सकों की संख्या सीमित होने के कारण कई बार मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। डॉक्टरों की तैनाती से ओपीडी, इमरजेंसी और विशेष विभागों में मरीजों को समय पर उपचार मिलना सुनिश्चित होगा।
विज्ञापन




सीएमओ डॉ. नवनाथ ने बताया कि इन पदों पर नियुक्ति के लिए जल्द ही इंटरव्यू की तिथि निर्धारित की जाएगी। इच्छुक और योग्य चिकित्सक आवेदन कर सकते हैं। इंटरव्यू प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को जिला अस्पताल में तैनात कर दिया जाएगा। डॉ. नवनाथ ने कहा कि यह तैनाती अस्थायी आधार पर एनएचएम के तहत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed