फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two dead, 122 infected

दो व्यक्ति की मौत, 122 संक्रमित मिले

Tue, 18 May 2021 10:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Two dead, 122 infected
दो व्यक्ति की मौत, 122 संक्रमित मिले
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में इन दिनों कमी आई है। हालांकि मंगलवार को दो संक्रमितों की मौत हो गई। 122 लोग जांच में पॉजिटिव मिले हैं। 177 मरीज स्वस्थ हुए हैं। होम आइसोलेसन में रहने वाले मरीजों के सेहत की समय-समय पर जांच की जा रही है।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि जिले में अब तक संक्रमितों की संख्या 11742 पहुंच चुकी है। 1864 एक्टिव केस हैं। अब तक स्वस्थ होने वालों की संख्या 9766 हो चुकी है। मृतकों की संख्या 112 है। वर्तमान में होम आइसोलेशन 1577 मरीज हैं। इनकी देखभाल स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही है। उन्होंने बताया कि 96000 एंटीजन किट की उपलब्धता है। अब तक 505583 सैंपल की जांच हो चुकी है। इनमें 491945 निगेटिव है। मंगलवार को 1397 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या 102 है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से कोरोना से बचाव के प्रति हर संभव इंतजाम करने के साथ लोगों को जागरूक किया जा रहा है। आशा कार्यकर्ता घर-घर लोगों से संपर्क कर लोगों की सेहत की जानकारी ले रही हैं।
विज्ञापन

सोनौली के चार वार्ड कंटेनमेंट जोन घोषित
सोनौली। आदर्श नगर पंचायत सोनौली के चार वार्डों में कोरोना मरीज मिलने पर प्रशासन ने इन स्थानों को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए सील कर दिया है। आवाजाही पर रोक लगा दी गई। सोमवार की सुबह नगर के वार्ड नंबर 10, 11, सात और छह में कोरोना मरीज मिलते ही प्रशासन सतर्क हो गया है। चारों वार्ड में सैनिटाइजेशन करते हुए मुख्य रास्ते पर बैरिकेडिंग कर सील कर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। ईओ सोनौली राजनाथ यादव ने बताया कि नगर के चार वार्डों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जहां सैनिटाइजेशन के साथ दवा भी दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

24 मई तक डाकघर धानी सील
धानी बाजार। स्थानीय डाकघर पर तीन दिनों में तीन कर्मचारियों की मौत से कर्मचारी दशहत में हैं। डाकघर धानी में तैनात बैसार के पोस्टमैन दामोदर चौरसिया की मौत 16 मई को हुई। 17 मई को महदेवा में पोस्टमैन के पद पर तैनात अविनाश चौरसिया की मौत हो गई। शिकंदराजीतपुर के पोस्टमैन श्यामसुंदर पासवान की सोमवार रात मौत हो गई। मंगलवार को डाक निरीक्षक आंनदनगर आरके यादव ने बताया कि 24 मई तक डाकघर धानी को सील करवा दिया है। अन्य कर्मचारियों को तत्काल कोविड जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed