फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   two crocodile caught during fishing

मछुआरों के जाल में फंसे दो मगरमच्छ

Wed, 10 Nov 2021 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
two crocodile caught during fishing
मछुआरों के जाल में फंसे दो मगरमच्छ
विज्ञापन

निचलौल। थाना क्षेत्र के बजही गांव स्थित पोखरी में मंगलवार को मछली पकड़ रहे मछुआरों के जाल में दो मगरमच्छ फंस गए। ये मगरमच्छ आबादी से सटी पोखरी में थे और मछली पकड़ रहे मछुआरों के हाथ लगे। मगरमच्छ को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

पोखरी के मालिक दृष्टिमान राय ने बताया कि वह पोखरी में मत्स्य पालन करते हैं। मछलियों को पोखरी से निकालने के लिए मछुआरों ने जाल डाला था। जाल में दो मगरमच्छ फंस गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वनकर्मियों की टीम ने दोनों मगरमच्छों को पकड़ लिया। दोनों की लंबाई करीब छह फीट है। रेंजर जगरनाथ प्रसाद ने बताया कि मगरमच्छों को पकड़कर दर्जिनिया ताल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed