{"_id":"6a36f9520e9652bccd0c68ae","slug":"two-cows-found-dead-in-cow-shelter-center-cow-protection-group-created-ruckus-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-179615-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गो आश्रय केंद्र में मृत मिलीं दो गाय, गो रक्षक दल ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गो आश्रय केंद्र में मृत मिलीं दो गाय, गो रक्षक दल ने किया हंगामा
विज्ञापन
गोसदन में हंगामा करते लोगों को मनाती पुलिस।
गायों की देखरेख के नाम पर लापरवाही और भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
जेसीबी से शव हटाने पर भड़के कार्यकर्ता, परिसर में ही बैठकर किया हंगामा
महाराजगंज। निचलौल की ग्रामसभा मदनपुरा में स्थित गो आश्रय स्थल में शनिवार की दोपहर में दो गाय मृत मिलने के बाद गो रक्षक दल और बजरंग दल ने जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने गायों की देखरेख के नाम पर लापरवाही और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। इस दौरान जेसीबी से शव हटाने पर कार्यकर्ता भड़क गए और वहीं बैठकर हंगामा करने लगे। पुलिस ने किसी तरह से कार्यकर्ताओं को शांत कराया।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को मदनपुरा गो-आश्रय केंद्र से गायों को लक्ष्मीपुर ब्लाॅक के कोट कमहरिया गो-आश्रय केंद्र में भेजा जा रहा था। इसी दौरान दोपहर करीब दो बजे जिला गो रक्षा प्रमुख राहुल गुप्ता, चंदन दुबे जिला सह संयोजक बजरंग दल प्रखंड गो रक्षक बजरंग दल विवेक मौर्य व कुलदीप कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गो आश्रय स्थल के अंदर और बाहर दो गायों को मृत अवस्था में देख हंगामा शुरू कर दिया। बजरंग दल ने आरोप लगाया है कि जिम्मेदारों की लापरवाही से गायों की मौत हुई है। उन्होंने जांच करवाकर कार्रवाई की मांग की है।
सूचना पर तहसीलदार अमित सिंह, बीडीओ मिठौरा राहुल सागर, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एजाज अहमद व थानाध्यक्ष अंकित सिंह सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके की जानकारी लेते हुए केंद्र में बीमार पड़ी एक गाय का उपचार शुरू कराया, जबकि मृत दो गायों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के लिए जेसीबी मंगा ली।
विज्ञापन
परिसर में जेसीबी पहुंचता देख गो रक्षक दल के कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने मृत गायों को वहां से ले जाने का विरोध करते हुए हंगामा तेज कर दिया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस बल ने कार्यकर्ताओं को घेरकर बड़ी मशक्कत से गायों को ट्रक में लोड कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं गो रक्षक और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस और प्रशासन पर बलपूर्वक दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए गो आश्रय परिसर में ही बैठकर विरोध जताना शुरू कर दिया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। अधिकारियों ने किसी तरह समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया।
गायों का शव उठाने में छूटा प्रशासन का पसीना
मदनपुरा गो आश्रय में गायों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी पर बजरंग दल और गो रक्षक दल के कार्यकर्ता भड़क उठे। कार्यकर्ता जेसीबी मशीन के आगे बैठ कर विरोध प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। महज चार लोगों को समझाने के लिए प्रशासनिक अमला घंटों परेशान रहा। अंत में पुलिस की टीम कार्यकर्ताओं की घेराबंदी कर गायों के शवों को वाहन में डाल दिया। कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए प्रशासन के लोग जुटे हुए थे।
जबकि कार्यकर्ता पुलिस पर बल प्रयोग करने का आरोप लगा रहे थे। बजरंग दल का आरोप है कि मौके पर किसी जिम्मेदार व्यक्ति का ड्यूटी नहीं था इसलिए गाय मृत पाई गई है। इस पर बीडीओ मिठौरा राहुल सागर ने बताया कि गो आश्रय स्थल में सिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है। शनिवार को सुबह से गाय शिफ्ट करने की कार्रवाई चल रही थी।
कोर्ट कमहरिया गो सदन में शिफ्ट हो रही थीं गायें
खंड विकास अधिकारी मिठौरा राहुल सागर ने बताया कि मदनपुरा गो आश्रय कुछ दिनों से अच्छे हालात में नहीं होने से जिलाधिकारी के निर्देश पर यहां से गायों को शिफ्ट करने की कार्रवाई चल रही थी। गो आश्रय में 46 गायें थीं, जिसमें से 26 को कोर्ट कमहरिया गोसदन भेजा जा चुका है। बाकी 17 गायों को भी भेजने की तैयारी पूरी हो गई है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा मौत का कारण
पशु चिकित्सा अधिकारी एजाज अहमद ने बताया कि मौजूद समय में अत्यधिक गर्मी है। पानी की मात्रा कम होना भी कारण हो सकता है। कुछ पशुओं को बाहर से लाया गया होता है जो अक्सर प्लास्टिक खा लेने से बीमार पड़ जाते हैं। जबकि पशुओं के मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा। उन्होंने कहा कि एक पशु का इलाज चल रहा है। तहसीलदार अमित कुमार सिंह ने बताया कि गो आश्रय निगरानी के लिए लगे छह सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं जिसकी निगरानी ऑनलाइन होती है।