फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two bike riders seriously injured after being hit by a tractor trolley, referred

Maharajganj News: ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर, रेफर

Sun, 08 Mar 2026 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Two bike riders seriously injured after being hit by a tractor trolley, referred
स्थानीय कस्बे में नौतनवा इंटर कॉलेज के निकट हुआ हादसा
विज्ञापन

नौतनवा। कस्बा स्थित नौतनवा इंटर कॉलेज के पास शनिवार की दोपहर एक ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रॉली और उसके चालक को हिरासत में लेकर घायलों को सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रेफर कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, युसूफ एवं जैद निवासी रामपुर थाना चिल्हिया जनपद सिद्धार्थनगर अपनी बाइक से नौतनवा कस्बे में किसी रिश्तेदार के यहां आए हुए थे। शनिवार की दोपहर वह वापस लौट रहे थे। अभी वह लोग कस्बे में नौतनवा इंटर कॉलेज के निकट पहुंचे ही थे कि रास्ते में ही एक गली से अचानक ट्रैक्टर ट्राॅली मुख्य सड़क पर आ गई। ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैक्टर-ट्राॅली और उसके चालक को दौड़ाकर पकड़ लिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती करा उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed