फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   two badmash arrested

मुठभेड़ में फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

Thu, 15 Jul 2021 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
two badmash arrested
मुठभेड़ में फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन

- जवाबी फायरिंग में घायल हुए बदमाश का कराया गया इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बनगढ़िया चौराहे के पास बुधवार की देर रात पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश जवाबी फायरिंग में घायल हो गया। जिला अस्पताल में पुलिस टीम ने उसका इलाज कराया। इसके बाद फरार हुए उसके दो साथियों की तलाश में पुलिस टीम जुट गई। पूरी रात जंगल में कांबिंग की गई। बृहस्पतिवार की सुबह 6 बजे लेहडा स्टेशन के पास से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
बृहस्पतिवार को एसपी प्रदीप गुप्ता ने कार्यालय कक्ष में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि नौतनवां समेत कई थानों में वांछित चल रहे हिस्ट्रीशीटर अपराधी टीशू उर्फ अकरम को थाना बृजमनगंज पुलिस व क्राइम ब्रांच ने मुठभेड़ में दबोच लिया। मुठभेड़ के दौरान उसके एक पैर में गोली लगी। पुलिस द्वारा इलाज के लिए जिला अस्पताल लगाया गया। इसके विरुद्ध 16 मुकदमे पंजीकृत हैं। वर्तमान में अपने दो साथियों के साथ मोबाइल छिनैती कर रहा था। इसके विरुद्ध 14 जुलाई को थाना बृजमनगंज में मोबाइल लूट का मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
विज्ञापन

बनगढ़िया चौराहे के पास पुलिस घेराबंदी करके इनको पकड़ने का प्रयास किया तो पुलिस पर फायर कर दिए। जवाबी कार्रवाई में गोली एक बदमाश के पैर में जा लगी। उसके दो साथी बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर बृजमनगंज के जंगलों में चले गए। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा कांबिंग की जा रही थी। छानबीन तलाश के दौरान टीम ने लेहडा स्टेशन के पास नीतेश निवासी पिपरामौनी विधायक चौराहा थाना फरेंदा, प्रदीप कुमार जायसवाल निवासी पिपरामौनी विधायक चौराहा फरेंदा को गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया कि इनके पास से एक देशी तमंचा, जिंदा कारतूस व एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। इसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed