फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two arrested including Pali constable

पर्यटकों से रिश्वत लेने के आरोप में नेपाली सिपाही सहित दो गिरफ्तार

Tue, 21 Sep 2021 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Two arrested including Pali constable
पर्यटकों से रिश्वत लेने के आरोप में नेपाली सिपाही सहित दो गिरफ्तार
विज्ञापन

पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन करने जा रहे थे भारतीय पर्यटक
सोनौली (महराजगंज)। नेपाल के बेलहिया कस्बे में भारतीय पर्यटकों से रिश्वत लेने के आरोप में पुलिसकर्मी समेत दो लोगों को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए बेलहिया क्षेत्र पुलिस कार्यालय के सिपाही लक्की चंद्र लोहार और एक ट्रैवल्स एजेंसी के कर्मचारी को कार्रवाई के लिए जिला पुलिस कार्यालय भैरहवां भेज दिया।

आरोप है कि सोमवार शाम बेलहिया स्थित एक ट्रैवल्स एजेंसी के एक कर्मचारी ने पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन करने जा रहे आठ भारतीय पर्यटकों के समूह से सीमा पार कराने के लिए प्रति व्यक्ति 500 रुपये की मांग की थी। इसके बाद पर्यटकों ने पुलिस को रकम देकर नेपाल में प्रवेश किया। बेलहिया पुलिस इंस्पेक्टर नवीन पौडेल ने बताया कि घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सोमवार देर रात एक ट्रैवल्स एजेंसी में काम करने वाले कर्मचारी और एक पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया। रूपनदेही जिला पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता डीएसपी सत्यनारायण थापा ने बताया कि आरोपितों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी गई है। नेपाल-भारत मानव विकास एवं मैत्री संघ के अध्यक्ष सूर्य भुसाल ने बताया कि कोविड काल के दौरान पर्यटकों से रकम वसूलने की शिकायत दोनों देशों के सुरक्षा अधिकारियों की मिल रही थी। इसकी शिकायत भारतीय दूतावास से भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed