फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two arrested for stealing bikes and selling them in Nepal, three bikes recovered

Maharajganj News: बाइक चुराकर नेपाल में बेचने वाले दो गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद

Fri, 17 Apr 2026 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for stealing bikes and selling them in Nepal, three bikes recovered
नौतनवा थाने में मौजूद चोरी की बाइक के साथ पकड़े गए युवक।  
जनपद क्षेत्र के कस्बा नौतनवा, फरेंदा व कोल्हुई से चोरी की गई वाहनों को नेपाल बेचने की थी योजना
विज्ञापन

हिरासत में लिए गए दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर भेजा गया जेल
नौतनवा। पुलिस ने बृहस्पतिवार को कस्बे के बनैलिया मंदिर-हरदीडाली मार्ग स्थित पुल के पास से दो व्यक्तियों को चोरी की तीन बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों का न्यायालय चालान किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, कस्बा चौकी प्रभारी रामजी गुप्ता एवं उपनिरीक्षक मनीष पटेल मयहमराह क्षेत्र के बनैलिया मंदिर-हरदीडाली मार्ग स्थित पुल के पास अभियान चलाकर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान दो बाइक सवार तेजी से नेपाल की ओर जाते दिखे। उन्हें रोककर उनसे वाहन से संबंधित कागजात मांगे गए तो वह प्रस्तुत नहीं कर पाए।
विज्ञापन

दोनों की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर वाहन समेत दोनों युवकों को थाने लाकर कड़ाई से पूछताछ किया गया तो उन्होंने नौतनवा, फरेंदा व कोल्हुई से बाइक चोरी करने और उसकी नेपाल में बिक्री करने की बात कबूल कर ली। वहीं युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने एक अन्य बाइक भी बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार देवनारायण नाउ निवासी सिद्धार्थ नगर पालिका वार्ड नंबर 10 देगहरी थाना भैरहवा जिला रूपनदेही नेपाल एवं रामरतन लोनिया निवासी गैंडहवा वार्ड नंबर 2 थाना पोंहवा जिला रूपनदेही नेपाल के विरुद्ध वाहन चोरी कर उसकी अवैध बिक्री करने से संबंधित सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed