फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two arrested for broad-daylight burglary; one absconding.

Maharajganj News: दिनदहाड़े ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो गिरफ्तार, एक फरार

Fri, 21 Aug 2026 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for broad-daylight burglary; one absconding.
घुघली पुलिस ने किया घटना का खुलासा, जेवर और नकदी बरामद
विज्ञापन

भिटौली। घुघली पुलिस ने दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़कर चोरी को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी का सामान और नकदी बरामद की है।
जानकारी के अनुसार 14 अगस्त 2026 को ग्राम बरवा खुर्द में एक मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना हुई थी। घटना के खुलासे के लिए गठित टीम को 19 अगस्त को सूचना मिली कि आरोपी जवाहर लाल इंटर कॉलेज से करीब 300 मीटर आगे नहर रोड के किनारे मौजूद हैं। सूचना पर घेराबंदी कर पुलिस ने दो लोगों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मंजेश साहनी निवासी बेलवा टिकर, थाना घुघली और यूसुफ अली निवासी ग्राम करमहा, थाना कोतवाली के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चुराई गई एक जोड़ी बिछिया और एक जोड़ी पाजेब और जेवर बेचने के बाद बचे 3,390 नकद और जेवरात की खरीद की 4 पर्चियां बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। चोरी में शामिल तीसरा अभियुक्त राहुल पाण्डेय उर्फ मयंक पाण्डेय, निवासी ग्राम हरखपुरा टोला सोनबरसा, थाना घुघली अभी फरार है। उपनिरीक्षक सभाजीत सिंह ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed