फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two arrested following a scuffle over an attempt to enter the fair without a ticket.

Maharajganj News: बिना टिकट मेले में प्रवेश करने की कोशिश के विवाद में मारपीट, दो गिरफ्तार

Sun, 30 Aug 2026 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Two arrested following a scuffle over an attempt to enter the fair without a ticket.
परतावल। रक्षाबंधन के मौके पर शुक्रवार की रात परतावल में लगे मेले में टिकट काउंटर पर बिना टिकट प्रवेश को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि दो युवक बिना टिकट लिए मेला परिसर में जाने की कोशिश कर रहे थे। श्यामदेउरवा पुलिस दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भड़सर खास निवासी दिवाकर यादव और कन्हैया साहनी शुक्रवार रात मेला देखने पहुंचे थे। रक्षाबंधन के कारण मेले में काफी भीड़ थी और टिकट काउंटर पर भी लोगों की कतार लगी थी। आरोप है कि दोनों युवक बिना टिकट लिए मेला परिसर में प्रवेश करने लगे। कर्मचारियों ने उन्हें रोककर टिकट लेने को कहा तो कहासुनी होने लगी। कुछ ही देर में विवाद मारपीट में बदल गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर मेला संचालक ने श्यामदेउरवा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। बाद में दोनों को जेल भिजवा दिया गया। एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों का खिलाफ शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed