फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two accused who mixed water in liquor bottles and sold it, jailed

Maharajganj News: शराब की बोतल में पानी मिलाकर बेचने वाले दो आरोपियों को जेल

Sun, 31 Dec 2023 07:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 31 Dec 2023 07:50 PM IST
विज्ञापन
Two accused who mixed water in liquor bottles and sold it, jailed
महराजगंज। बलिया नाले के पास शराब की दुकान में शनिवार की रात आबकारी विभाग ने छापा डाला था। शराब की बोतल में पानी मिलाकर बेचा जा रहा था। डिजिटल अल्कोहल मीटर से मदिरा की तीव्रता की जांच की गई तो मानक से कम मिला। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक सदर अमित कुमार दूबे की तहरीर के अनुसार, उप आबकारी आयुक्त गोरखपुर प्रभार ने विदेशी मदिरा की दुकान महराजगंज नंबर एक का निरीक्षण किया गया। कुछ बोतलों को हिलाकर देखा गया तो मदिरा का रंग हल्का दिखा, जिससे मदिरा में मिलावट की आशंका हुई। डिजिटल अल्कोहल मीटर से मदिरा की तीव्रता की जांच की गई। अंग्रेजी मदिरा की मानक तीव्रता से कम मिली। विक्रेता ने बताया की कुछ रकम कमाने के लिए बोतल में पानी मिलाकर बेचता था। आरोपी कमलेश जायसवाल निवासी बल्लो खास को रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार सुबह धर्मेंद्र पांडेय पिपराइच उर्फ पिचरूखिया जिला महराजगंज को गिरफ्तार किया गया। सदर प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed