{"_id":"6a652024bd4284a62f09c493","slug":"two-accused-in-a-life-threatening-attack-arrested-and-sent-to-jail-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-181992-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
विज्ञापन
भूसा ले जाने को लेकर बीते पांच जुलाई को हुई थी मारपीट की वारदात
फरेंदा। बृजमनगंज पुलिस ने हत्या की कोशिश के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर बीते पांच जुलाई को दो लोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। घायल व्यक्ति का अभी भी इलाज चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पांच जुलाई रात 10 बजे के लगभग नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर आठ चैनपुर में भूसा ले जाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। जिसमें चैनपुर निवासी रमेश व पंचम पर लाठी-डंडे से जानलेवा हमला हुआ था, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर बेहोश हो गए थे। पीड़ित चांदमती की तहरीर पर पुलिस ने छह जुलाई को तीन नामजद व अज्ञात के विरुद्ध जानलेवा हमले का प्राथमिकी दर्ज किया था। इस बाबत थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि जानलेवा हमले के आरोपित चैनपुर निवासी हेमंत (32 वर्ष) व बसंत (40 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।