{"_id":"61abaa8f5475e812102f9806","slug":"two-accused-arrested-maharajganj-news-gkp418702580","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेक सौपा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेक सौपा गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूतावास रियाद की ओर से आश्रित को मिला चेक
नौतनवां (महराजगंज)। सऊदी अरब के रियाद में कार्यरत कर्मचारी निजामुद्दीन खान निवासी बरईठवा टोला बरगदवा की मृत्यु के बाद भारतीय राज दूतावास, रियाद की ओर से अनुदान के रूप में आए एक लाख पांच सौ 92 रुपये के चेक को एसडीएम राम सजीवन मौर्य, तहसीलदार मुकेश कुमार सिंह एवं नायब तहसीलदार विवेकानंद दुबे द्वारा उनके उत्तराधिकारी मृत व्यक्ति की माता कोइला को सौंपा गया। मृत निजामुद्दीन के पुत्र नौशाद ने बताया कि उनके पिता रियाद में कहीं कार्य करते थे। गत 1 फरवरी 2021 को बीमारी से उनकी मृत्यु हो गई थी। एसडीएम राम सजीवन मौर्य ने बताया कि भारतीय राजदूतावास, रियाद की ओर से मृतक की माता कोइला को उत्तराधिकारी बनाकर अनुदान के रूप में एक लाख पांच सौ 92 रुपये का चेक भेजा गया था। जिसे मृतक के पुत्र नौशाद की उपस्थिति में उनकी माता कोइला को सुपुर्द कर दिया गया है।
पत्रकार पर हमले के मामले में केस दर्ज
कोठीभार। सिसवां कस्बे के पत्रकार ओमकार कसेरा शुक्रवार की रात शादी समारोह से लौट रहे थे। रात में मनबढ़ों ने उन पर हमला कर दिया। किसी तरह से वह जान बचाकर भाग कर घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। उन्होंने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि आरोपित सुरेंद्र खरवार, जितेंद खरवार व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। एक आरोपी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
दो वांछित गिरफ्तार
मिठौरा। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के सोनवल गांव में दो पट्टीदारों में पुआल रखने की बात को लेकर हुई मारपीट में इंद्रावती की मौत हो गई थी। मृत महिला के पति गोविंद यादव की तहरीर पर सिंदुरिया थाने की पुलिस ने चार लोगों को अर्जुन, गजभीम, सत्यम और अविनाश पुत्र गजभीम को अभियुक्त बनाया था जिसमें अर्जुन एवं गजभीम को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शनिवार को आरोपित सत्यम व अविनाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। यह जानकारी थानाध्यक्ष रामकृष्ण यादव ने दी।