फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two accused arrested for making fake birth certificate

Maharajganj News: फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने के दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 01 Sep 2025 01:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for making fake birth certificate
महराजगंज। क्षेत्राधिकारी फरेन्दा अनिरुद्ध कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में रविवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान कैश आलम निवासी बिरैचा थाना घुघली और राज कुमार यादव निवासी ग्राम पननहां थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया के रूप में हुई है। पुलिस को दोनों के पास से 20 फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आरोपी राज कुमार यादव और कैश आलम मिलकर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का गैरकानूनी धंधा चला रहे थे। आरोपी उन व्यक्तियों से संपर्क करते थे जिन्हें जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती थी। उनके व्यक्तिगत विवरण प्राप्त कर आरोपी कूटरचित जन्म प्रमाण पत्र तैयार कर प्रति प्रमाणपत्र 300 से 400 रुपये लेते थे। इस तरह आरोपी लोगों को भी ठग रहे थे और सरकारी दस्तावेजों की विश्वसनीयता को भी नुकसान पहुंचा रहे थे। पुलिस ने कैश आलम को तिवारी चौक सहज जन सेवा केंद्र, थाना घुघली से और राज कुमार यादव को गोरखपुर में सिंघड़िया के पास गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने दो मोबाइल फोन, एक प्रिंटर और 20 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बरामद किए। इसके अलावा, फोन पे, गूगल पे और चैट के जरिए की गई बातचीत के साक्ष्य भी मिले हैं। कैश आलम का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ महराजगंज के घुघली थाना में 2018 में मामला दर्ज है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक सजनू यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है। साइबर अपराध और फर्जीवाड़े के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed