{"_id":"6a691338431787ea6702306f","slug":"two-accused-arrested-for-attempted-murder-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-182178-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: हत्या की कोशिश में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: हत्या की कोशिश में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
भूसा ले जाने को लेकर पांच जुलाई को हुई थी मारपीट की घटना
फरेंदा। बृजमनगंज पुलिस ने हत्या की कोशिश के मामले में वांछित दो आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों पर पांच जुलाई को दो लोगों पर जान से मारने की कोशिश करने की प्राथमिकी दर्ज है। आरोपियों की पहचान चैनपुर निवासी गोलू व परदेशी के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार, बृजमनगंज क्षेत्र के चैनपुर गांव में पांच जुलाई रात 10 बजे के करीब बृजमनगंज के वार्ड नंबर आठ में भूसा ले जाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। जिसमें चैनपुर निवासी रमेश व पंचम पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया था। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
पीड़ित चांदमती की तहरीर पर पुलिस ने छह जुलाई को तीन नामजद व अज्ञात के विरुद्ध जानलेवा हमले का प्राथमिकी दर्ज किया गया था। थानाध्यक्ष बृजमनगंज मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि हत्या की कोशिश के मामले में आरोपी चैनपुर निवासी गोलू (20) व परदेशी (45) को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।