फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   twice challan in not wearing helmet

हेलमेट नहीं पहनने पर आधे घंटे में दो बार चालान

Sat, 23 Nov 2019 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
twice challan in not wearing helmet
हेलमेट नहीं पहनने पर आधे घंटे में दो बार चालान
विज्ञापन

ऑनलाइन व्यवस्था होने के बाद भी वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। यातायात के नए नियमों ने आमजन की परेशानियों को बढ़ाने का कार्य किया है। सदर कोतवाली के सुभाषनगर वार्ड में रहने वाले त्रिभुवन नाथ शुक्ला के दोपहिया वाहन को हेलमेट नहीं लगाने के मामले में आधे घंटे के भीतर अलग-अलग जगहों पर दो बार चालान काट दिया गया। वह यह सोच कर हतप्रभ हैं कि ऑफलाइन व्यवस्था में तो समस्या नहीं थी, लेकिन ऑनलाइन व्यवस्था ने तो लोगों की मुश्किलों को बढ़ाने का कार्य किया है।
त्रिभुवन नाथ शुक्ला ने बताया कि वे 20 नवंबर को चौक जा रहे थे। महराजगंज शहर में चौक रोड पर मौजूद यातायात कर्मियों ने हेलमेट के आभाव में तीन बजकर 45 मिनट पर उनका ऑनलाइन चालान काट दिया। जिसका नंबर यूपी 25519191120154418 तथा जुर्माना फीस 500 रुपया का संदेश उन्हें प्राप्त हुआ। चालान होने के बाद वे अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए तो चौक बाजार में भी पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। उन्होंने बताया कि चालान हो चुका है लेकिन वे नहीं माने। उन्होंने भी यूपी 22340191120141803 नंबर का चालान काटा, जिसका जुर्माना 500 रुपया दर्शाया गया। त्रिभुवन ने बताया कि हेलमेट नहीं पहनने की वजह से आधे घंटे के अंदर दो बार चालान कर वाहन चालकों पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है।
विज्ञापन

यदि आधे घंटे में दो बार चालान काटा गया है तो पीड़ित इसकी अपील क्षेत्राधिकारी के पास जाकर कर सकता है। वहां, से नियम के मुताबिक राहत मिल सकती है। जुर्माने की राशि को हर हाल में जमा करना होगा। -बरजोर सिंह, यातायात निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed