फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Twenty-four people donated blood under the aegis of the Rotary Club and the Red Cross Society.

Maharajganj News: रोटरी क्लब और रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वाधान में 24 लोगों ने किया रक्तदान

Mon, 15 Jun 2026 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Twenty-four people donated blood under the aegis of the Rotary Club and the Red Cross Society.
महराजगंज। जिला संयुक्त चिकित्सालय के ब्लड बैंक में रविवार को विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब और रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान 24 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवनाथ प्रसाद, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश द्विवेदी और प्रभारी सीएमएस डॉ. एबी त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। सीएमओ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवनाथ प्रसाद ने कहा कि रक्तदान महादान होता है। एक व्यक्ति के ब्लड देने से तीन लोगों की जान बचती है।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश द्विवेदी ने कहा कि 14 जून यह तिथि नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक कार्ल लैंडस्टाइनर के जन्मदिन की याद में चुनी गई थी। प्रभारी सीएमएस डॉ. एबी त्रिपाठी ने कहा कि विश्व रक्तदाता दिवस प्रतिवर्ष 14 जून को सुरक्षित निशुल्क रक्तदाताओं को उनके जीवन रक्षक योगदान के लिए सुरक्षित रक्त की निरंतर आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोटरी क्लब के चार्टर्ड प्रेसिडेंट विंध्यवासिनी सिंह ने कहा कि मानवता की एक बूंद का रक्तदान करें जीवन बचाएं। रोटरी क्लब के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह अभियान विश्व भर में सुरक्षित रक्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए नियमित सुरक्षित और वैधानिक रक्तदान में नियंत्रण विधि को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। रोटरी क्लब के सचिव विनोद कुमार गुप्ता ने जनपद में सर्वाधिक रक्तदान करते हुए 80वीं बार रक्तदान किया। रेड क्रॉस सोसाइटी के सभापति सैफुल्लाह खान एवं अंकित सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि ब्लड डोनेट करने से शरीर में तेजी से नए ब्लड सेल्स बनने लगते हैं जिससे मेटा बालिज्म सुधरता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed