{"_id":"681279d8e6267298cc0bab9a","slug":"turnover-crosses-50-crores-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-148103-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: चमका बाजार...कारोबार 50 करोड़ के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: चमका बाजार...कारोबार 50 करोड़ के पार
Thu, 01 May 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 01 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
सोने-चांदी की खरीदारी करते लोग।
महराजगंज। अक्षय तृतीया पर बुधवार को शुभ मुहूर्त में लोगों ने खरीदारी की। खासकर सर्राफा बाजार चमक उठा। वहीं ऑटोमोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक बाजार में भी खरीदारों की भीड़ लगी रही।
कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक जिले में 50 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ है। अच्छी बिक्री से कारोबार को संजीवनी मिली है। सहालग को देखते हुए भी अक्षय तृतीय को ही ज्यादातर लोगों ने जरूरी सामाग्री खरीदी। बाजार में देर रात तक दुकानों पर चहल पहल दिखी।
सर्राफा कारोबारी गोविंद वर्मा के यहां खरीदारों की भीड़ लगी रही। उन्होंने बताया कि अधिकतर खरीदारों ने आभूषण पसंद कर बुकिंग पहले से ही कर रखी थी। सोने का भाव 24 कैरेट 97400 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं चांदी का रेट 700 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। 18 कैरेट सोने का भाव 78000 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।
विज्ञापन
उधर, अक्षय तृतीया पर लगभग सभी बाइक एजेंसियों पर भीड़ दिखी। तमाम ने जहां पहले से बुकिंग कराकर इस दिन वाहन ले जाने का फैसला किया था वहीं नए खरीद करने वाले भी देखे गए। बुलेट की बिक्री अधिक दिखी। बुलेट एजेंसी के मालिक राकेश गुप्ता ने बताया कि 14 बुलेट बाइक अक्षय तृतीया पर निकली है।
दुकानदारों ने दिया मेकिंग चार्ज पर छूट : सर्राफा कारोबारी गणेश वर्मा ने बताया कि पर्व से पहले सोने के भाव से खरीदारी घटने की चिंता थी, लेकिन मौके पर दाम घटने से बिक्री में इजाफा देखा गया। हल्के वजन वाले के नये डिजाइन के टाप्स, सूई धागा, झुमकी, कुंडल की बिक्री अधिक रही। राजकुमार वर्मा और सतीश वर्मा ने बताया कि बिक्री बढ़ाने के लिए हम लोगों ने मेकिंग चार्ज पर 15 से 20 फीसदी तक छूट दी जिसके कारण बिक्री अच्छी रही। 18 कैरेट सोने के आभूषण अधिक बिके।
वाहनों की खरीदारी में भी खासा उत्साह है। लोकेश पांडेय ने बताया कि करीब 20 वाहनों की डिलीवरी गई। ग्राहकों ने पहले से ही डिलीवरी लेने के लिए बुकिंग करा दी थी। शहर के ज्वेलरी बाजार में ग्राहकों की भीड़ रही।