फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Tube well farmers will be able to register till 31st for free electricity

Maharajganj News: मुफ्त बिजली के लिए 31 तक पंजीकरण करा सकेंगे नलकूप किसान

Fri, 19 Jul 2024 04:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 19 Jul 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Tube well farmers will be able to register till 31st for free electricity
महराजगंज। निजी नलकूप किसानों के लिए अच्छी खबर है। किसान मुफ्त बिजली के लिए अब 31 जुलाई तक एक मुश्त छूट का लाभ पाने के लिए पंजीकरण करा सकेंगे। पहले पंजीयन की अंतिम तिथि 15 जुलाई थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, प्रदेश सरकार की ओर से एक अप्रैल 2023 से किसानों को 140 यूनिट प्रति किलोवाट प्रतिमाह मुफ्त बिजली देने की योजना लागू की है। इस मुश्त समाधान योजना का लाभ पाने के लिए किसानों को बिजली विभाग की वेबसाइट पर 15 जुलाई तक पंजीयन करने के लिए कहा गया था। राजस्व वसूली में इजाफा हो और किसानों को ज्यादा से ज्यादा बकाया बिल भुगतान एवं छूट का लाभ उपलब्ध कराई जा सके।
विज्ञापन

इसके लिए प्रदेश सरकार ने एक बार फिर तोहफा दिया है। इसमें नलकूप उपभोक्ता बिजली भुगतान के लिए 31 जुलाई तक पंजीकरण करा सकेंगे। जिले में कुल 914 नलकूप उपभोक्ता हैं। 15 जुलाई तक 287 किसानों ने अपना पंजीयन कराया था, जबकि इसमें 31 लाख रुपये का भुगतान किया है। वहीं जिन उपभोक्ताओं ने अपना पंजीयन नहीं कराया है उनको नोटिस भेजकर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ता 31 जुलाई तक पंजीयन कराकर एक मुश्त योजना का लाभ उठाएं। अगर इसमें किसानों ने कोई चूक की तो इस योजना के लाभ से वंचित रह जाएंगे।
-ई वाईपी सिंह, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed