{"_id":"6863dab0b937222f93013049","slug":"truck-overturned-due-to-brake-failure-driver-died-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-153410-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ब्रेक फेल होने से ट्रक पलटा, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ब्रेक फेल होने से ट्रक पलटा, चालक की मौत
Tue, 01 Jul 2025 06:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 01 Jul 2025 06:25 PM IST
विज्ञापन
सोनौली। नेपाल हेटौडा सब-मेट्रोपॉलिटन सिटी-15, राटोमेट, ईस्ट-वेस्ट हाईवे पर भारतीय ट्रक के पलटने से चालक की मौत हो गई। खलासी घायल है। मौके पर पहुंची नेपाल पुलिस ने क्रेन की मदद से चालक का शव निकाला।
सोमवार की रात बनारस से कोयला लेकर हेटौडा-15 स्थित ऋद्धि सिद्धि सीमेंट उद्योग जा रहा ट्रक अचानक ब्रेक फेल होने से पलट गया, जिससे चालक महेंद्र यादव (45) निवासी गाजीपुर, की मौत हो गई। दो क्रेनों की मदद से उसके शव को निकाला गया। वहीं गाजीपुर निवासी खलासी मनोज यादव दुर्घटना में घायल हो गया। मकवानपुर के जिला पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता एवं पुलिस उपाधीक्षक श्याम आर्यल ने बताया कि हेटौडा अस्पताल में घायल खलासी का इलाज चल रहा है। संवाद