फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Truck, bus and jeep collision

ट्रक, बस और जीप में टक्कर

Sun, 27 Dec 2015 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज Updated Sun, 27 Dec 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। पैसिया ललाईन और मोहनापुर ढाले के बीच में राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह ट्रक को ओवरटेक करने में जीप सामने से आ रही बस से भिड़ गई। सुबह करीब आठ बजे हुए हादसे में अनियंत्रित बस जाकर ट्रक  से टकरा गई। बस और जीप चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। बस चालक की हालत नाजुक है। उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

 प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शुक्र था बस में सवारी नहीं थे। जिससे बड़ी घटना नहीं हुई। लोग इस घटना का जिम्मेदार जीप चालक को बता रहे हैं। प्रतिनिधि के मुताबिक रविवार सुबह ट्रक गोरखपुर से खाद लाद कर लक्ष्मीपुर जा रहा था। ट्रक जैसे ही मोहनपुर से आगे बढ़ा उसी दौरान गोरखपुर से नौतनवा जा रही एक जीप ने ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास करने लगी।
विज्ञापन


जीप चालक ट्रक से आगे निकलना चाहा तभी नौतनवा से गोरखपुर की तरफ जा रही एक टूरिस्ट बस सामने आती देख चालक नियंत्रण खो बैठा। बस जाकर ट्रक से टकरा गई। जिससे तीनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। बस चालक मकसूदन निवासी भदोही व जीप चालक गुड्डू निवासी कम्हरिया बुजुर्ग थाना कोल्हुई को गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी लक्ष्मीपुर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां बस चालक मकसूदन की हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बस में कोई सवारी नहीं थी। पुलिस सभी वाहनों को हटवाया।

निचलौल के आजाद नगर में रविवार की भोर में मोताबी निशा गांव के बाहर निकली थी। इसी दौरान नेपाली शराब लाद कर तेज गति से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। लोगों से घिरता देखकर वह बाइक छोड़ कर खेतों से होता हुआ भाग निकला। गांव वालों ने मोताबी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।


डॉक्टरों ने जहां चिकित्सकों  हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। मंडी गेट पर बहरौली निवासी लल्लन शर्मा को भी एक अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। सिसवां रोड पर स्थित क्रांति चैराहे के पास रात के कोहरे में दो बाइक आपस में टक्कर हो गई। जिसमें दिनेश निवासी भैरोपुर नेपाल व रोशन घायल हो गऐ। चिकित्सकों ने सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed