{"_id":"66a79387675553268b087d6c","slug":"troubled-by-power-cuts-the-chiefs-surrounded-the-power-substation-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-127860-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बिजली कटौती से त्रस्त प्रधानों ने विद्युत उपकेंद्र घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बिजली कटौती से त्रस्त प्रधानों ने विद्युत उपकेंद्र घेरा
Mon, 29 Jul 2024 06:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 29 Jul 2024 06:35 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। अघोषित विद्युत कटौती से परेशान परतावल क्षेत्र के प्रधानों ने ग्राम प्रधान संगठन के ब्लाॅक अध्यक्ष जनार्दन यादव के नेतृत्व में सोमवार को विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी की। बिजली कर्मियों पर क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया।
कहा कि परतावल विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति होने वाले गांवों में रोस्टिंग के नाम पर मनमानी तरीके से बिजली कटौती की जा रही है। इसके अलावा ग्राम सभा में लाइट फाल्ट की शिकायत करने पर विद्युत कर्मी समय से नहीं बना रहे हैं। धानों का आरोप है कि विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता और एसडीओ फोन नहीं उठाते हैं। कहा कि यही हाल रहा तो प्रधान संगठन आंदोलन को बाध्य होगा।
ब्लाॅक अध्यक्ष ने कहा कि उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारी भी बिजली की आपूर्ति में लापरवाही बरत रहे हैं। आए दिन बेतहाशा कटौती की जा रही है। उन्होंने एसडीओ बीके जायसवाल से मिलकर समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन
आलमगीर ने कहा कि कर्मचारियों की लापरवाही के चलते क्षेत्र के लोगों को सही तरीके से बिजली नहीं मिल पा रही है। जबकि क्षेत्र के बहुतायत मात्रा में लोग बिजली का भुगतान नियमित करते हैं। कहा कि अगर यही स्थिति बनी रही तो क्षेत्र के लोग आंदोलन को बाध्य होंगे। हकीम खान ने कहा कि वह लगातार इस मामले में अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक इसे गंभीरता से नहीं लिया गया है।
अली मुहम्मद, मनोज निषाद, मुनीब सिंह, अनिल सिंह आदि ने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग के अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं, जिससे समस्या का समाधान सही समय पर नहीं हो पाता है। इसके अलावा गरीब उपभोक्ताओं का बिना किसी अग्रिम नोटिस के कनेक्शन काट दिया जा रहा है। विभाग को चाहिए कि जिनका भी बिल बकाया है, उन्हें पहले नोटिस जारी कर एक माह का समय दे, उसके बाद ही कनेक्शन काटा जाए। एसडीओ बीके जायसवाल ने प्रधानों की समस्याओं को सुना और समाधान करने का भरोसा दिलाया।