फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Trimuhani embankment riddled with rain cuts and rat-holes; residents fearful of flood threat.

Maharajganj News: रेनकट व रैटहोल से जर्जर हुआ त्रिमुहानी बांध, बाढ़ के खतरे से सहमे लोग

Sun, 19 Jul 2026 02:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Trimuhani embankment riddled with rain cuts and rat-holes; residents fearful of flood threat.
फरेंदा क्षेत्र का जर्जर बांध।
बांध पर रेनकट व रैटहोल होने से आसपास के लोगों को बाढ़ का खतरा
विज्ञापन

बांध की मरम्मत के नाम पर किया गया है खानापूर्ति, जगह-जगह रैन कट व रैट होल
फरेंदा। मानसून आने के बाद भी त्रिमुहानी बांध को मजबूत करने की दिशा में ठोस प्रयास नहीं किए गए हैं। बांध की हालत अभी भी जर्जर है। बांध के बीच में रेनकट व रैटहोल साफ दिख रहे हैं। ऐसे में आसपास बसे लोगों को बाढ़ का खतरा सता रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मरम्मत के नाम पर विभाग हर साल सिर्फ खानापूरी करता है। जबकि जिम्मेदारों का कहना है कि बारिश में रेनकट होते रहते हैं। बांध पूरी तरह से सुरक्षित है।
फरेंदा क्षेत्र के रोहिन नदी के किनारे बना त्रिमुहानी बांध करीब आठ किलोमीटर लंबा है। कई जगहों पर रेनकट व रैटहोल के कारण बांध की हालत जर्जर हो चुकी है। बांध की कमजोर हालत को देखते हुए आसपास के लोगों को चिंता सता रही है। बांध के किनारे झावाकाेट, भगवानपुर, भैसहिया, पंडितपुर, जलालगढ़, हरैया, गढ़वा सहित कई गांव बसे हैं। बांध पर वाहन आने-जाने के कारण बांध में जगह जगह गड्ढे बने हुए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के अमरजीत यादव, जगदंबा, शिवनाथ, मुराती देवी सहित कई लोगों ने बताया कि बांध का समय रहते मरम्मत नहीं होता है। बरसात का दिन आ गया अब मरम्मत कैसे होगा। बाढ़ आ गया तो क्षेत्र के कई गांव पानी में डूब जाएंगे साथ ही फसल भी बर्बाद होगी। जिम्मेदार अगर समय से पहले रेनकट और रैटहोल भर लेते तो यह दिक्कत नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि अगर बांध मरम्मत का काम समय से हो जाए तो लोगों को बाढ़ का दंश झेलना ही नहीं पड़ेगा। जिम्मेदार तो काम चल रहा है कहकर अपनी जिम्मेदार निभा लेते हैं लेकिन सारी परेशानी तो ग्रामीणों को झेलनी पड़ती है।
स्पीकअप
बांध की हालत खराब है। कई जगहों पर बरसात के कारण बांध की मिट्टी बहने से गड्ढे बन गए हैं। बांधों की हालत में सुधार नहीं दिख रहा है। बाढ़ आने पर गांवों में पानी घुसने की आशंका बनी हुई है।
-जीतेंद्र कुमार, भैसहिया
------------------
बांध की मरम्मत सही ढंग से नहीं होने का नतीजा है कि बाढ़ आने के बाद लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बरसात के पहले विभाग गड्ढों को भरकर मरम्मत की खानापूरी कर लेता है। करोड़ों खर्च के बाद बांध में गड्ढे पड़े हुए है।

- धनंजय यादव, पंडितपुर
वर्जन
बारिश के समय में रेनकट होता रहता है। बांध पर जहां दिक्कत हो रही है वहां पर दुरुस्त कराया जा रहा है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। बांध पूरी तरह से मजबूत है।
- जितेंद्र कुमार पटेल, सहायक अभियंता, सिंचाई विभाग द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed