फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Tricolor flag in hands...the city echoed with the slogan of Jai Hind from village to village

Maharajganj News: हाथों में तिरंगा झंडा...जय हिंद के नारे से गूंजा शहर से गांव

Thu, 15 Aug 2024 03:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 15 Aug 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Tricolor flag in hands...the city echoed with the slogan of Jai Hind from village to village
नौतनवा कस्बा में तिरंगा यात्रा निकालते पूर्व चेयरमैन गुडडू खान।
महराजगंज। जिले में जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाली गई। शहर से लेकर गांव तक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। भारत माता की जयघोष के साथ तिरंगा लेकर लोग निकल पड़े। पुलिस लाइन में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा मैराथन का आयोजन किया गया। युवा खिलाड़ियों ने तीन किमी तक तिरंगा के साथ दौड़कर एकता और सद्भावना का संदेश दिया।
विज्ञापन

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने गौनरिया बाबू से महराजगंज जिला पंचायत तक आयोजित तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया। रैली कलक्ट्रेट भवन से निकलकर महिला अस्पताल, उद्योग चौराहा होते हुए एसबीआई मुख्य शाखा पहुंचकर समाप्त हुई। इसके उपरांत रैली में शामिल लोगों ने एसबीआई मुख्य शाखा में विभाजन की विभीषिका पर आयोजित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। रैली में आरसीटी की प्रशिक्षु महिलाएं, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और एसबीआई की महिला प्रशिक्षु शामिल रहीं।
विज्ञापन

निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार, तिरंगा यात्रा को ब्लॉक परिसर से खंड विकास अधिकारी शमा सिंह ने रवाना किया। स्कूली बच्चों ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय, जय जवान-जय किसान व वंदे मातरम के नारे लगाते हुए शहरवासियों को हर घर तिरंगा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सरकारी स्कूल बंजारी पट्टी गिरहिया, प्राथमिक विद्यालय निचलौल, मेट्रो कांवेंट स्कूल, चंद्र गुप्त मौर्य विज्ञान शिक्षण संस्थान के बच्चे शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परसामलिक प्रतिनिधि के अनुसार, कंपोजिट विद्यालय खैराटी में शासन के निर्देशानुसार बुधवार को हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाध्यापक राघवेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि बच्चों ने देश भक्ति गीत, डांस, पिरामिड स्टेप इत्यादि कार्यक्रम प्रस्तुत किया। नौतनवा ब्लाॅक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया व खंड विकास अधिकारी अमित कुमार मिश्रा तथा सीओ नौतनवा जयप्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में बुधवार की दोपहर को ब्लॉक मुख्यालय रतनपुर से बाइक तिरंगा रैली निकाली गई।

धानी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, धानी के बंगला चौराहा से पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइक से तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा बंगलाचौराहा से ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम सभा नौसागर, करमहा करखी, ढोढ़घाट चौराहा होते हुए धानी बाजार में भ्रमण करते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचा। ब्लाॅक मुख्यालय धानी बाजार में खंड विकास अधिकारी धानी मनोज कुमार यादव और ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र नाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed