फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   tributed to late farmers

आंदोलन में दिवंगत किसानों को दी गई श्रद्धांजलि

Sun, 21 Nov 2021 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
tributed to late farmers
आंदोलन में दिवंगत किसानों को दी गई श्रद्धांजलि
विज्ञापन

महराजगंज। कृषि कानून के विरोध में लगभग एक साल चले आंदोलन में मारे गए किसानों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। सरकार को किसानों के आगे झुकना ही पड़ा। किसान अपने हित के लिए आंदोलन की राह पर डटे रहे। चुनाव करीब आता देख सरकार ने कृषि कानूनों को वापस लेने का निर्णय लिया है।
यह कहना है कि कांग्रेस के प्रदेश सचिव दिलीप निषाद का। शनिवार की शाम नगर के सक्सेना चौक पर कार्यकर्ताओं के साथ कैंडल जलाकर उन्होंने आंदोलन में दिवंगत किसानों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। कहा कि सरकार केवल अपने उद्योगपति मित्रों को लाभ देने के लिए तीन कृषि कानून लाई थी। लगभग 700 किसानों की मौत के बाद सरकार को समझ में आया कि कानून ठीक नहीं है। इस अवसर पर अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के चेयरमैन आलोक प्रसाद, गोपाल शाही, अकील अहमद, नूर आलम, पूर्णमासी यादव, कपिल देव शुक्ला, रमाकांत त्रिपाठी, अकरम सलमानी, संदीप तिवारी, अशोक महेशिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाकपा माले ने निकाला विजय जुलूस
निचलौल। सरकार की ओर से कृषि कानूनों की वापसी की खुशी में शनिवार को भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के जिला सचिव कामरेड हरिश्चंद्र जायसवाल के नेतृत्व में विजय जुलूस निकाला और सभा की। हरिश्चंद्र ने कहा कि देश के कोने-कोने में चल रहे आंदोलनों के परिणाम स्वरूप केंद्र की सरकार को मजबूरन नए कृषि कानूनों की वापसी का फैसला लेना पड़ा है। यह ऐतिहासिक जीत है। सरकार को चाहिए कि वह किसानों को फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य देने की गारंटी दे। इस अवसर पर कामरेड महेश गुप्ता, दिनेश वर्मा, सुग्रीव चौहान, ललिता निषाद, जमुना भारती, संजय निषाद, राहुल अग्रहरि, नागेंद्र, रामायण आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed