फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   tribute to martyr

स्मृति दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Sat, 22 Oct 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 22 Oct 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
tribute to martyr
शहादत को किया याद - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज/ठूठीबारी। शुक्रवार को पुलिस लाइंन फायर सर्विस में कर्तव्य की बलिवेदी पर शहीद हुए पुलिस कर्मियों को पुलिस स्मृति दिवस पर एसपी प्रमोद कुमार सहित तमाम पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मौजूद पुलिस कर्मियों को शहीद जवानों के बारे में बताया। कहा कि 21 अक्टूबर 1959 के दिन भारत के उत्तरी सीमा पर स्थित 15 हजार फीट ऊंचे लद्दाख क्षेत्र में देश की सीमा के सजग प्रहरी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल अपने नियमित गश्त पर थे।
विज्ञापन


अचानक चीनी सैनिकों ने छल पूर्वक उन पर हमला बोल दिया। जवानों मातृ भूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी। एक इंच भूमि चीनी सैनिकों के कब्जे मेें नहीं होने दिया। ऐसे बहादुर जवानों की याद में 21 अक्टूबर को पूरे देश में पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि 01 सितंबर 15 से 31 अगस्त 16 तक 116 पुलिस के अधिकारी कर्मचारी अपने वीरगति को प्राप्त हुए हैं। इस दौरान एएसपी हरगोविन्द, एलआईयू इंस्पेक्टर ओपी सिंह, सदर सीओ राजाराम यादव, सदर इंस्पेक्टर टीपी श्रीवास्तव, टीपी शाही, एफएसओ ओपी सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


दंतेवाड़ा में शहीद हुए वीर विजय चक्रवर्ती के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के लिए ठूठीबारी कस्बे के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान लोगों ने शहीद विजय के माता पिता को फूल मालाओं लाद दिया। ठूठीबारी कस्बे के राधाकुमारी इंटर कालेज में शहीद वीर विजय चक्रवर्ती के पिता महेश प्रसाद ने कहा कि विजय मेरा पुत्र देश की रक्षा के लिए छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 6 अप्रैल 2010 को आपरेशन ब्लू हंट के दौरान शहीद हुआ तो वह धन्य हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मौत तो सबको आनी है लेकिन देश के लिए मर-मिटना गौरव की बात होती है। माता पिता के इस साहस का उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर एहतराम किया। संचालन महेश पांडेय ने किया। प्रधानाचार्य रामप्रिया शरण सिंह, रामनरायन सिंह लखनऊ से आए सीआरपीएफ के त्रिपुरारि पांडेय, एसएसबी के कमांडेंट गजेंद्र सिंह ने शहीद विजय के जीवन पर प्रकाश डाला और परिजनों का हौसला बढ़ाया।


कार्यक्रम में शामिल बच्चों को देश की रक्षा करने का शहीद विजय से सीख लेने की नसीहत दी। विजय के नाम से ठूठीबारी में शहीद स्मारक बनवाने की मांग की गई। अजय, दरोगा रमाकांत मिश्रा, आरबी यादव, सरफुल्लाह, रमेश वर्मा, एसएसबी जवान पप्पू ढांडी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed