फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Trees and electric poles fell in storm and rain

आंधी और बारिश में पेड़ व बिजली के पोल गिरे

Tue, 01 Jun 2021 11:10 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Trees and electric poles fell in storm and rain
आंधी और बारिश में पेड़ व बिजली के पोल गिरे
विज्ञापन

महराजगंज। मौसम का मिजाज मंगलवार को अचानक बदला गया। सुबह के वक्त आंधी के साथ बारिश हुई तो कहीं दोपहर में बारिश हुई। टिनशेड उड़ गए। कई स्थानों पर सड़क पर पेड़ गिरने से आवागमन भी प्रभावित हुआ।
बारिश की वजह से बस स्टेशन एवं कोतवाली के पास जलभराव हो गया। शहर के अन्य हिस्सों में भी जलभराव हुआ। आंधी के कारण दुकानों के बोर्ड उड़ गए। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि आने वाले दो दिनों में मौसम खराब रहने की संभावना है।
विज्ञापन

मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार सुबह 5:30 बजे तेज आंधी के साथ हुई बारिश का सोनवल, पकड़ियार बुजुर्ग, सिंदुरिया क्षेत्र में ज्यादा असर दिखा। सिंदुरिया चौराहे पर आम का पेड़ जड़ सहित हरिहरपुर निवासी अर्जुन गुप्ता के मकान पर गिर गया। मकान में सो रहे लोगों ने बाहर भागकर जान बचाई। सिंदुरिया-मिठौरा मार्ग से सिंदुरिया थाने तक जगह-जगह अर्जुन, सागौन, आम के पेड़ गिरने से सड़क पर भारी वाहनों, रोडवेज बसों की लंबी कतार लग गई। डेढ़ घंटे यात्री जाम में फंसे रहे। सिंदुरिया ग्राम सभा में जाने वाले मुख्य मार्ग पर एक दर्जन सागौन का पेड़ विद्युत पोल पर गिरने से से पोल टूट गया। पुराने पेट्रोल पंप के पास विद्युत पोल पर पेड़ गिरने से कई पोल टूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत पोल गिरने महिला घायल
कोठीभार। आंधी व बारिश के कारण मंगलवार को थानाक्षेत्र में करीब दो दर्जन बिजली के पोल व पेड़ गिरने से महिला सहित मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने घायल महिला को सिसवां पीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्राम सभा लोहेपार स्थित स्कूल के पास खेत की तरफ जा रही लिलावती (35) के ऊपर विद्युत पोल गिर गया। वह दबकर घायल हो गई।

जगह-जगह गिरे विद्युुत पोल
कोठीभार। तेज आंधी के कारण सिसवा टाउन फीडर अंतर्गत महिला चिकित्सालय के पास एक पोल व नहर रोड पर एक पोल गिरने के कारण नगर की आपूर्ति बाधित हो गई। पीटीडब्ल्यू फीडर अंतर्गत ग्राम सभा कोठीभार में 2, लोहेपार में 2, खेसरारी में 3, देवियापुर में 2, मंछा छपरा में एक व चैनपुर में 2 पोल गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। निचलौल फीडर अंतर्गत कुछ गांवों में सात पोल गिर जाने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed