{"_id":"661068b1c5e579b8be0a1304","slug":"treasure-not-found-money-taken-extortionately-maharajganj-news-c-206-1-go11002-119409-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: खजाना मिला नहीं, ऐंठ लिए रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: खजाना मिला नहीं, ऐंठ लिए रुपये
Sat, 06 Apr 2024 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 06 Apr 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। घर में दबे खजाने को निकालने का झांस देकर रकम एठने के मामले में पांच आरोपियों पर केस दर्ज हुआ है। पीड़ित रकम मांग हैं तो उनको जानमाल की धमकी दी जा रही है।
घुघली थाना क्षेत्र के मठिया निवासी आलोक पांडेय ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि एक योजना के तहत अगस्त 2023 में गुलरिहां, गोरखपुर के अनिल तिवारी,अमन तिवारी अपने साथ पप्पू, सतीश निवासी खानपुर, घुघली व बालमुकुंद ओझा निवासी मठिया थाना घुघली उनके घर आकर मिले। कहा कि आपके खपरैल के घर में पूर्वजों का खजाना गड़ा है। हम लोगों को तंत्र विद्या से जानकारी मिली है। हम खजाना तंत्र विद्या से निकाल देंगे। पीड़ित ने बताया कि उसने हामी भर दी। लेकिन उक्त लोगों ने जमीन से घड़ा निकालकर कहा इसमें सोने चांदी के सिक्के हैं। इसका उपभोग करने के लिए तंत्र क्रिया करनी पड़ेगी। इसके लिए आठ लाख रुपये की मांग की गई। असमर्थता व्यक्त करने पर 3,80000 रुपया किस्त में गांव के लोगों के सामने लिया, लेकिन कुछ नहीं मिला। तब प्रार्थी को भान हुआ कि उक्त लोगों ने षड्यंत्र के तहत फंसाया है। रुपया वापस मांगने पर अमन व अनिल तिवारी के कहने पर एक बार 15 तो दूसरी बार 20 हजार वापस किया। कहा कि अब बाकी पैसा भूल जाओ नहीं तो घर से लाशें निकलेंगी। परेशान होकर पीड़ित ने इसकी शिकायत दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष घुघली योगेश सिंह के अनुसार केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।