{"_id":"676714096d9c868b9702fba4","slug":"transport-corporation-will-give-gift-to-passengers-in-the-new-year-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-138664-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नए वर्ष में परिवहन निगम यात्रियों को देगा सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नए वर्ष में परिवहन निगम यात्रियों को देगा सौगात
Sun, 22 Dec 2024 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 22 Dec 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। परिवहन निगम नए वर्ष में यात्रियों को सौगात देने की तैयारी कर रहा है। महराजगंज डिपो की तरफ से बस स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं को देने के साथ उन क्षेत्रों के लिए बस सेवा भी शुरू हो सकती है जहां संचालन रोडवेज बसों का नहीं था। जनवरी में प्रस्तावित प्रबंधक की यात्रा के मद्देनजर डिपो तैयारियों को पूर्ण करने में जुट गया है।
परिवहन निगम के मुताबिक जनवरी में निगम के प्रबंधक डिपो पर आ सकते हैं, जिसकी तैयारी एआरएम के निर्देशन में पूरा किया जा रहा है। रोडवेज बस स्टेशन पर यात्रियों के लिए सुविधाओं का बंदोबस्त तो पहले से है, लेकिन यात्रियों के लिए इसे नहीं शुरू किया गया था। डिपो जनवरी में बस स्टेशन पर बने शौचालय, स्नानघर, वेटिंग रूम और कैंटीन की सुविधा शुरू कर दी जाएगी।
विभाग कैंटीन संचालन के लिए निविदा शीघ्र जारी करने वाला है। इतना ही नहीं रोडवेज सेवा से घुघली और सिसवां उपनगर नहीं जुड़े थे। इनके लिए सुबह और शाम एक-एक बस सेवा प्रारंभ की जा सकती है जो यात्रियों के लिए सौगात से कम नहीं होगी क्योंकि दोनों उपनगर न सिर्फ रेलवे लाइन से जुड़े हैं बल्कि इनके क्षेत्र से कुशीनगर व बिहार जाने के लिए शार्टकट रास्ता भी मिल सकेगा।
विज्ञापन
जनवरी से बस स्टेशन पर शौचालय, वेटिंग रूम व कैंटीन की सुविधा मिल सकेगी। सिसवां और घुघली के लिए बस सेवा प्रारंभ करने के लिए चार अतिरिक्त बस की डिमांड की गई है।
-सर्वजीत वर्मा, एआरएम, महराजगंज डिपो