{"_id":"683f4956e9f456e36c08974b","slug":"transport-corporation-will-build-a-rest-house-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-150865-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: परिवहन निगम बनवाएगा रेस्ट हाउस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: परिवहन निगम बनवाएगा रेस्ट हाउस
Wed, 04 Jun 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। परिवहन निगम अपनी खाली पड़ी भूमि को निर्माण के जरिये सहेजने की व्यवस्था करने जा रहा है। इसके लिए रेस्ट हाउस निर्माण होगा, जिससे रोडवेज के वरिष्ठ अधिकारी निरीक्षण को आएं तो उनके ठहरने का समुचित प्रबंध रहे।
राज्य परिवहन निगम कार्यालय ने प्रस्ताव मांगा है। लीज पर दिए गए डिपो में यह कार्य जहां पीपीपी माडल के जरिए होगा। वहीं विभागीय हाथों में संचालित डिपो में विभाग ही कार्य कराएगा।
जनपद में जिला मुख्यालय पर जहां महराजगंज डिपो है वहीं अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सोनौली डिपो है। दोनों डिपो में रेस्ट हाउस नहीं है। महराजगंज में आधुनिक बस स्टेशन का निर्माण तो 2024 में पूरा कराया गया, लेकिन धनेवा में बना भवन पुराना हो चुका है। इसी के परिसर में वर्कशॉप भी संचालित है, जो जर्जर हो चुका है। वर्कशॉप का कायाकल्प होगा, जिससे बसों की खराबी दुरुस्त करने में वर्कशॉप की बदहाली कारण न बन सके।
विज्ञापन
साथ ही इसी परिसर में रेस्ट हाउस भी एक तरफ बनाने की तैयारी है। सोनौली डिपो में भी यही प्रबंध होंगे जिसका प्रस्ताव व अंकेक्षण ग्राफिक उपलब्ध कराने के निर्देश हैं।