फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Transaction closed in Nepal Custom due to budget

Maharajganj News: बजट के कारण नेपाल कस्टम में बंद रहा लेनदेन

Tue, 30 May 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 30 May 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Transaction closed in Nepal Custom due to budget
भैरहवा भंसार कार्यालय पर पसरा सन्नाटा।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भैरहवा (नेपाल)। नेपाल में सोमवार को बजट प्रस्तुत होने के कारण सरकारी लेनदेन का काम बंद रहा। कस्टम शुल्क में बढ़ोत्तरी की संभावना के चलते भारत-नेपाल सीमा के सभी नाकों पर कस्टम का काम भी बंद रहा। ऐसे में निजी वाहनों से नेपाल जाने वालों पर्यटकों को लौटना पड़ा। नेपाल जाने वाले भारतीय चार पहिया वाहनों को 300 व दो पहिया वाहनों को 150 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से शुल्क देना पड़ता है।

सोमवार को इस दर में बढ़ोत्तरी की संभावना के चलते नेपाल जाने वाले भारतीय वाहनों का शुल्क पंजीयन बंद था। भैरहवा कस्टम कार्यालय में प्रतिदिन नेपाल जाने वाले सैकड़ों भारतीय मालवाहक ट्रकों से भंसार की वसूली की जाती है, लेकिन सोमवार को भैरहवा भंसार कार्यालय का मुख्य दरवाजा बंद था।कार्यालय परिसर में सन्नाटा पसरा था। कस्टम कार्यालय के कर्मचारी इधर-उधर घूमते नजर आए। भंसार कार्यालय भैरहवा के सूचना अधिकारी उपेंद्र लामिछाने ने बताया कि नेपाल में बजट पेश होने के कारण भंसार का कार्य बंद कर दिया गया है। बजट पेश होने के बाद सिस्टम चालू होने के बाद कार्य पुन: चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed