फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Training given to seeds, fertilizers and pesticide vendors

बीज, खाद और कीटनाशक विक्रेताओं को दिया प्रशिक्षण

Mon, 03 Jun 2019 12:19 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 03 Jun 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
Training given to seeds, fertilizers and pesticide vendors
बीज, खाद और कीटनाशक विक्रेताओं को दिया प्रशिक्षण - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। कृषि विभाग की ओर रविवार को सदर ब्लॉक सभागार में खाद, बीज, कीटनाशक विक्रेताओं को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें उर्वरक विक्रेताओं को खाद व बीज देते समय किसानों को उसके उपयोग करने सहित अन्य तकनीकी जानकारी देने का प्रशिक्षण दिया गया। धान की फसल में लगने वाले रोगों एवं उससे बचाव के लिए जरूरी दवाओं के बारे में जानकारी दी गई। उर्वरक के प्रयोग के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी रवि मणि त्रिपाठी ने बताया कि विभाग की ओर से खाद, बीज व कीटनाशक विक्रेताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। लाइसेंस धारकों की प्रशिक्षण पूरा होने के बाद परीक्षा कराई जाएगी। प्रशिक्षक एसएस उपाध्याय ने धान की खेती करने के लिए जमीन तैयार करने, विभिन्न कीटनाशक दवाओं, उर्वरकों के प्रयोग के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कम लागत में किसान अपनी आय बढ़ा सकें, इसके लिए किसानों को जागरूक करते रहें। प्रशिक्षक विमल कुमार निगम ने बर्मी कंपोस्ट तैयार करने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बर्मी कंपोस्ट, गोबर और केचुए के सहारे आसानी से तैयार किया जा सकता है। इस खाद का प्रयोग करने से पौधे स्वस्थ होते हैं। जैविक खाद से किसान अपने खेत को अधिक उपजाऊ बना सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed