फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   trainees organized exhibition

प्रशिक्षुओं ने लगाई कला क्राफ्ट व गृह शिल्प की प्रदर्शनी

Sun, 31 Jul 2022 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
trainees organized exhibition
डायट पर लगी प्रदर्शनी का अवलोकन करते उपनिदेशक अभिजीत सिंह। - फोटो : MAHARAJGANJ
प्रशिक्षुओं ने लगाई कला क्राफ्ट व गृह शिल्प की प्रदर्शनी
विज्ञापन

महराजगंज। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं ने संस्थान में कला क्राफ्ट व गृह शिल्प की प्रदर्शनी लगाते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई। उन्होंने विभिन्न आकर्षक सामग्रियों का निर्माण कर अन्य प्रशिक्षुओं को प्रेरित करने का भी कार्य किया।

प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए संस्थान के उप शिक्षा निदेशक अभिजीत सिंह ने कहा कि कला क्राफ्ट व गृह शिल्प की सामग्री बनाकर प्रशिक्षुओं ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है। अन्य प्रशिक्षुओं को भी इस दिशा में सार्थक पहल करते हुए प्रतिभा दिखानी होगी। गृह शिल्प व सामाजिक क्रियाकलाप की नोडल दिव्या गुप्ता व पूजा चौधरी ने बताया कि डीएलएड प्रशिक्षुओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में पहल की जा रही है। शैक्षिक के साथ सामाजिक कार्यों से जोड़ने पर अधिक बल दिया जा रहा है। इस दौरान प्रशिक्षण प्रभारी रामजी, प्रवक्ता अर्जुन शाही, आशीष कुमार मौर्या, इंद्रजीत यादव, अनामिका मिश्रा, सूरज प्रकाश मिश्रा समेत अन्य प्रवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed