फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Traffic was disrupted for three hours after a suspicious object was found near Lumbini Gate.

Maharajganj News: लुम्बिनी गेट के पास संदिग्ध वस्तु मिलने के बाद तीन घंटे तक बाधित रहा आवागमन

Wed, 18 Feb 2026 02:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Traffic was disrupted for three hours after a suspicious object was found near Lumbini Gate.
सोनौली। भारत-नेपाल सीमा सोनौली से सटे भैरहवा कस्बे के लुम्बिनी गेट के पास मंगलवार की सुबह संदिग्ध वस्तु मिलने के बाद करीब तीन घंटे उक्त मार्ग पर आवागमन रोक दिया गया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची नेपाली सेना के जांच के बाद फिर से आवागमन शुरू कर दिया गया। नेपाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। उक्त संदिग्ध वस्तु में बीयर की बोतल के अंदर मिट्टी और पत्थर के साथ एक पर्ची मिली है। जिसमें 5 मार्च को होने वाले चुनावों का बायकॉट करते हुए नेपाल बंद का आह्वान किया गया है। संदिग्ध वस्तु मिलने के बाद कुछ समय के लिए शहर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
विज्ञापन

डीएसपी कृष्ण कुमार ने बताया कि संदिग्ध वस्तु में जांच के दौरान भैरहवा में लुंबिनी गेट के पास एक संदिग्ध चीज़ मिली है। बाहर ‘आइए नेपाल बंद को सफल बनाएं’ लिखा हुआ दिखने के बाद, उस सड़क पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक रोक दिया गया। सूचना मिलने के तुरंत बाद पहुंची नेपाल आर्मी की टीम ने पाया कि बीयर की बोतल के कैन को फेंकते समय उसमें मिट्टी और पत्थर रखे गए थे। पुलिस ने कहा है कि संदिग्ध वस्तु लोगों को डराने के इरादे से रखी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्ची में नेपाल में 5 मार्च को होने वाले चुनावों का बायकॉट करते हुए नेपाल बंद का आह्वान किया गया है। वहीं नेपाल के कपिलवस्तु जिले में विभिन्न स्थानों पर विस्फोटक पदार्थ रखने के आरोप में पुलिस नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के साधारण सदस्य शोभे थारू (58) नामक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed