फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Traffic remained halted for the third day due to landslides

Maharajganj News: भूस्खलन के कारण तीसरे दिन भी ठप रहा आवागमन

Mon, 30 Sep 2024 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 30 Sep 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Traffic remained halted for the third day due to landslides
सोनौली। नेपाल की राजधानी काठमांडो की ओर आने-जाने वाली सड़कें बंद कर दी गई हैं। रविवार को तीसरे दिन भी काठमांडों से वाहन नहीं निकले, जो वाहन प्रवेश करने वाले हैं वे सड़क के बीच में फंस गए हैं।
विज्ञापन

पश्चिम से काठमांडो के मुख्य प्रवेश द्वार नागाढुंगा की हालत सबसे खराब है। मुगलिंग के आगे झपले नदी के पास बड़ा भूस्खलन होने से दो वाहन दब गए। वहां भूस्खलन हटाने का काम किया जा रहा है। इसमें से 30 शव निकाले गए हैं। अन्य लोगों के भी भूस्खलन में दबे होने की आशंका पुलिस जता रही है। नारायण घाट मुगलिंग के बीच दो रात्रि के लिए आवागमन रोक हटा लिया गया है, लेकिन भूस्खलन का मलबा नहीं हटने से आवागमन शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन

नेपाल में बीते तीन दिनों से लगातार हुई बारिश के बाद जनजीवन प्रभावित है। काठमांडो जाने और आने के सभी मार्ग बंद हैं। सोनौली से काठमांडो और पोखरा जाने वाले मुख्य मार्ग मुगलिंग के बीच भूस्खलन होने से तीसरे दिन भी आवागमन ठप रहा। यात्री और मालवाहक ट्रक बीच रास्ते में फंसे हैं। शनिवार रात मुगलिंग के आगे झपले खोला के बाद 26 घंटे से रास्ते में फंसी यात्री बसों के ऊपर भारी मलबा गिरने से दोनों बसों में सवार यात्री बस से नहीं निकल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह मौके पर पहुंची नेपाल पुलिस ने 30 यात्रियों के शव निकाले। काठमांडू जाने वाले मार्ग नारायण घाट मुगलिंग को रेड जोन घोषित किया गया है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए शुक्रवार और शनिवार दो दिन शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक सोनौली से काठमांडो जाने वाले मुगलिंग मार्ग पर आवागमन पर रोक लगा गई थी। मौसम विभाग की जानकारी के बाद रात्रि आवागमन पर लगी रोक हटा दी गई। रास्ते में कुछ स्थानों पर भूस्खलन भी हुए हैं।

चितवन पुलिस प्रमुख भवेशर रिजाल ने बताया कि रात्रि अवागमन पर लगी रोक हटा दिया गया है। झपले खोला के पास हुए भूस्खलन में 30 यात्रियों के शव निकाले गए हैं। भूस्खलन के बाद मलबे को हटाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। पुलिस राहत बचाव में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed