फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Traffic police's speed radar gun attacks overspeeders

Maharajganj News: यातायात पुलिस की स्पीड रडार गन से ओवरस्पीड पर प्रहार

Thu, 28 Dec 2023 08:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 28 Dec 2023 08:57 PM IST
विज्ञापन
Traffic police's speed radar gun attacks overspeeders
महराजगंज। शहर की सड़कों पर अब तेज रफ्तार गाड़ी चलाना आसान नहीं होगा। यदि आपके वाहन की गति तेज है तो यातायात पुलिस की स्पीड रडार गन आपको पकड़ लेगी और आपका चालान कट जाएगा। बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार बाइक चलाने पर 47 लोगों का चालान काटा गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को इस पहल की शुरुआत हो गई है। यातायात प्रभारी अरूणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रोजाना तेज गति से बाइक चलाने वालों का पीछा करना पुलिस के लिए संभव नहीं है। पीछा करने पर हादसे भी हो रहे हैं। इससे निपटने के लिए पुलिस ने नया प्रयोग किया है। अब बाइक सवारों को रोका नहीं जाएगा। स्पीड रडार गन उनकी निगरानी करेगी। इसकी रिकार्डिंग के बाद चालान या नोटिस घर पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को सेमरा टोल प्लाजा के पास इसका ट्राॅयल किया गया। पहले ही दिन तेज रफ्तार से बाइक चला रहे 47 लोगों के वाहन का 94,000 रुपये का चालान काटा गया। तय मानक से तेज वाहन चलाने और इससे होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यह व्यवस्था की गई है। तेज रफ्तार गाड़ियों की तस्वीर खींच ली जाएगी। साथ ही उसके स्पीड का भी पता चल जाएगा। इससे उनका चालान आसानी से हो जाएगा। उन्होंने बताया कि यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कोहरे को देखते हुए सड़क के किनारे वाहन नहीं खड़ा करने के लिए प्रेरित किया जाता है। प्रत्येक दिन अभियान चलाकर जांच की जाएगी। ओवर स्पीड रोकने से काफी हद तक दुर्घटना पर अंकुश लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed