फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   traffic

छात्राओं ने शहर में संभाली यातायात व्यवस्था

Thu, 04 Mar 2021 12:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
traffic
छात्राओं ने शहर में संभाली यातायात व्यवस्था
विज्ञापन

मिशन शक्ति : करीब डेढ़ घंटे में किया सौ वाहनों का ई-चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। मिशन शक्ति अभियान के क्रम में एसपी प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में बुधवार को सेंट जोसेफ स्कूल की छात्राओं ने यातायात व्यवस्था संभाली। इस दौरान लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने की नसीहत दी गई। नियमों का पालन न करने वालों के वाहनों का चालान भी काटा गया। यह क्रम सुबह 11 से दोपहर 12:30 बजे तक चला। इस दौरान 100 वाहनों का चालान कटा।
बुधवार सुबह 11 बजे सेंट स्कूल की छात्राओं का समूह शहर के सक्सेना चौक पहुंचा। यहां एसपी ने यातायात के नियमों की जानकारी देने के साथ ही ई-चालान का तरीका भी सिखाया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को यातायात व्यवस्था सुधारने और यातायात के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराने के उद्देश्य से उनको मौका दिया गया। छात्राओं ने यातायात पुलिस के साथ वाहन चालकों को यातायात के नियम बताए। ट्रैफिक पुलिस की भूमिका निभाते हुए लोगों से विनम्रता पूर्वक व्यवहार करते हुए यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की अपील की। कहा, तय मानक से अधिक गति से वाहन न चलाएं, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग व चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें, शराब पीकर वाहन कभी न चलाएं, सड़क पर लगे ट्रैफिक संकेतों का पालन करें। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मनीष सिंह, पीआरओ पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार पंत, नगर चौकी इंचार्ज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यवस्था संभालने में शामिल रहीं ये छात्राएं
श्रेया कन्नौजिया, प्रज्ञा गुप्ता, यास्मीन, शिखा अग्रहरि, आंचल सहानी, प्रज्ञा सिंह, प्रियांशी वर्मा, जेसरा, अंकिता मद्धेशिया समेत अन्य छात्राओं ने एक दिन के लिए शहर में सक्सेना चौक पर यातायात व्यवस्था की कमान संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed