{"_id":"6a515975169ef89c62062ee1","slug":"traffic-jam-persists-sonauli-border-remained-open-until-midnight-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-180952-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कम नहीं हो रहा जाम, आधी रात तक खुली रही सोनौली सीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कम नहीं हो रहा जाम, आधी रात तक खुली रही सोनौली सीमा
विज्ञापन
सोनौली सीमा पर लगा वाहनों का लंबा जाम।
भारत-नेपाल के अधिकारियों ने आपसी सहमति से लिया फैसला
पांच किमी के जाम में भारत के कई राज्यों के फंसे हैं दो हजार से अधिक ट्रक
सोनौली। सोनौली बॉर्डर पर पिछले पांच दिनों से भारतीय क्षेत्र में मालवाहक वाहनों का जाम बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को भी करीब पांच किलोमीटर जाम लगा रहा। स्थिति को देखते हुए भारत और नेपाल के अधिकारियों ने शुक्रवार को सीमा पर मालवाहक वाहनों के आवागमन का समय बढ़ाकर रात 12 बजे तक करने का निर्णय लिया।
दोनों देशों के निर्णय के बाद अब मालवाहक ट्रक शुक्रवार की रात 12 बजे तक नेपाल में प्रवेश कर सकेंगे। इससे पहले वाहनों का आवागमन प्रतिदिन सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक ही होता था। इससे पूर्व भी ट्रकों के बढ़ते जाम को देखते हुए दोनों देशों के अधिकारी आधी रात तक निर्यात के वाहनों को नेपाल भेजने का निर्णय ले चुके हैं।
सोनौली बॉर्डर पर वर्तमान में करीब पांच किलोमीटर लंबे जाम में दो हजार से अधिक मालवाहक ट्रक फंसे हुए हैं। इनमें दिल्ली, कोलकाता, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों से आए वाहन शामिल हैं। लंबे इंतजार के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
कोतवाल सोनौली महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि भारतीय सीमा में मालवाहक वाहनों के बढ़ते जाम को कम करने के उद्देश्य से भारत और नेपाल के अधिकारियों ने आपसी सहमति से सीमा को रात 12 बजे तक खोलने का निर्णय लिया है।