{"_id":"65e4d0c5c81a184850041616","slug":"traders-made-aware-about-organic-farming-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-117047-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जैविक खेती के लिए व्यापारियों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जैविक खेती के लिए व्यापारियों को किया जागरूक
Mon, 04 Mar 2024 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 04 Mar 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सदर ब्लॉक सभागार में रविवार को जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें खाद, बीज और दवा के व्यापारियों को खेती की बढ़ती लागत कम करने व गुणवत्तापूर्ण उत्पादन वृद्धि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
फेसिलेटर विमल कुमार निगम ने व्यापारियों को जैविक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जैविक खेती करने से फसलों की लागत कम होगी। कीटनाशक दवाइयों की वजह से भूमि की उर्वरा शक्ति खराब होती है, तथा लागत भी बढ़ जाती है। फसल में गुणवत्तापूर्ण व उत्पादन वृद्धि के लिए जैविक खाद के प्रयोग से जैविक खेती करनी चाहिए। जिससे भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ती है, तथा मनुष्य में होने वाली बीमारियों में भी कमी आएगी। उन्होंने भूमि संस्कार व बीज संस्कार पर जोर देते हुए रासायनिक खेती को त्याग कर जैविक खेती करने की सलाह दी। इस दौरान मुकेश, दिलीप, बृजेश, कन्हैया लाल मौजूद रहे। संवाद