फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Traders celebrated Service Resolution Day by donating blood

Maharajganj News: रक्तदान करके व्यापारियों ने मनाया सेवा संकल्प दिवस

Sat, 10 Jun 2023 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 10 Jun 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Traders celebrated Service Resolution Day by donating blood
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान करते व्यापारी।संवाद
छह व्यापारियों ने किया रक्तदान, नौ जून को मनाते हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के छह पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पहुचंकर रक्तदान करते हुए सेवा संकल्प दिवस मनाया। व्यापारियों ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्म दिवस को व्यापारी हर वर्ष रक्तदान करते हैं।
जिलाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि 9 जून को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल का जन्मदिन रक्तदान किया जाता है। इसे व्यापारी हर वर्ष सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं। इस बार संगठन के छह पदाधिकारियों ने रक्तदान किया है।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष हरिद्वार गुप्त, जिला मंत्री गुड्डू तिवारी, जिला मंत्री अभय श्रीवास्तव, नगर उपाध्यक्ष आकाश लोहिया, सदस्य जितेंद्र कुमार द्वारा रक्तदान किया है। इस मौके पर जिला महामंत्री अजय राज कसौधन, जिला कोषाध्यक्ष मृत्युंजय धामिया, जिला संरक्षक रामसेवक साहू, जिला उपाध्यक्ष रघुनाथ गुप्त, नगर कोषाध्यक्ष श्याम वर्मा, नगर उपाध्यक्ष संजय कसौधन,सुरेंद्र कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed