फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Traders are worried about livelihood

Maharajganj News: व्यापारियों को सता रही रोजी-रोटी की चिंता, सड़क चौड़ीकरण की जद में मकान-दुकान

Fri, 02 Jun 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 02 Jun 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Traders are worried about livelihood
मऊपाकड़ चौराहे पर स्थित दुकान सड़क चौड़ीकरण के दायरे में।संवाद
शहर में 800 से अधिक मकान व दुकान टूटेंगे, काम धंधे को लेकर व्यापारियों की रात की नींद उड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शहर में निचलौल रोड का चौड़ीकरण होने वाला है। चिह्नांकन का काम पूरा हो चुका है। इसकी जद में कई दुकान व मकान आए हैं। इससे व्यापारी परेशान हैं। उन्हें अपनी रोजी-रोटी की चिंता सता रही है। इससे उनकी रात की नींद भी उड़ चुकी है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से किए गए चिह्नांकन में निचलौल रोड के 800 से अधिक मकान व दुकानों का टूटना तय माना जा रहा है। इसमें अधिकतर दुकानें हैं।
बृहस्पतिवार को शहर में निचलौल रोड पर व्यापारी कामकाज में व्यस्त दिखे। चिह्नांकन में किसी की आधी दुकान सड़क की जद में आ रही है तो किसी का घर। व्यापारी इस बात की चर्चा करते हुए दिखे कि आने वाले दिनों में क्या होगा। कब से काम शुरू होगा। कॉलेज रोड पर कन्हैया ने बताया कि लंबे समय से कपड़े की दुकान है। दुकान टूट जाने के बाद समस्या होनी तय है। विकास होना अच्छी बात है, लेकिन व्यापारियों का हित भी देखना चाहिए। शहर के अंदर सड़क चौड़ी करने से बेहतर बाईपास बनाना चाहिए। दुकान टूट जाने पर दुश्वारियां झेलनी पडेंगी।
विज्ञापन

बीते दिनों व्यापारियों ने नवागत चेयरमैन से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया था। काॅलेज रोड पर अधिकतर कपड़े की दुकानें हैं। किताब काॅपी की दुकानें भी हैं। तमाम दुकानदार ऐसे हैं, जिनके परिवार का पूरा खर्च दुकान पर निर्भर है। सक्सेना चौक से लेकर धनेवा मोड़ तक तमाम घरों व दुकानों पर लाल निशान लग चुका है। व्यापारी लाल निशान देखकर घबराए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
803 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी सड़क
महराजगंज- निचलौल-ठूठीबारी मार्ग नेपाल बाॅर्डर तक टू लेन पेब्ड शोल्डर बनेगा। यह सड़क 12 मीटर चौड़ी होगी। 40 किलो मीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण पर 803 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसका निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण कराएगी। डीपीआर बनाकर मुख्यालय भेजा जा चुका है। महराजगंज से लेकर नेपाल बॉर्डर तक जो निचलौल -ठूठीबारी होते सड़क भारत-नेपाल के बाॅर्डर तक जाएगी। इसके बन जाने से महराजगंज से नेपाल जाने के लिए वाहन चालकों को एक और बेहतर मार्ग मिल जाएगा।
...
सड़क चौड़ी होने पर बढ़ेगी रफ्तार
इस सड़क के सात मीटर चौड़ी होने के कारण वाहनों का अधिक लोड होने पर आवागमन बाधित होता है। सड़क चौड़ी नहीं होने से अक्सर जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। चौड़ी सड़क बन जाने के बाद नेपाल सीमा तक वाहनों की रफ्तार बढ़ जाएगी।
...
बातचीत
फोटो
मेरी दुकान 40 वर्ष पुरानी है। पांच लोगों दुकान पर काम करते हैं। दुकान से ही घर और स्टाफ का खर्चा चलता है। जबसे चौड़ीकरण का नाम सुना हूं, तब से नींद नहीं आ रही है। दुकान कहीं खोज रहा हूं, लेकिन ज्यादा रकम लग रही है। कोई 40 कोई 50 हजार रुपये महीना किराया मांग रहा हैं। दुकान पर करीब 30 लाख रुपये का बैंक से लोन भी है। महाजनों का भी उधार हैं।
-मदनलाल कसौधन, नैंसी ड्रेसेज
...
फोटो
करीब 40 वर्षों से हमारी दुकान चल रही है। सड़क चौड़ीकरण में पूरी दुकान टूट जाएगी। यह दुकान जिला परिषद की है। दुकान टूट जाएगी तो समस्या बढ़ जाएगी। यह सोचकर रात में नींद नहीं आ रही है। लंबे समय से यही दुकान जीविका का आधार है। दुकान टूटने पर सबसे पहले काम करने वाले कर्मियों को परेशानी होगी। शहर का विकास होने के साथ दुश्वारियों की सौगात भी मिल रही है।
आकाश अग्रवाल, महालक्ष्मी वस्त्रालय
...
फोटो
लोक निर्माण विभाग कार्यालय के सामने करीब 27 साल से दुकान है। दुकान पर आठ लोग काम करते हैं। जब से सड़क चौड़ीकरण की बात दुकान के कर्मियों ने सुना है, तब हर रोज पूछते हैं कि भैया अब दुकान कहां खोली जाएगी। उनके सवालों का जवाब ठीक से नहीं दे पाता हूं। दूसरी जगह दुकान के लिए ज्यादा रकम की मांग की जा रही है। आने वाले दिनों में समस्या बढ़ेगी, लेकिन क्या किया जाय।
प्रदीप मोदी, चरण शोभा फूट वियर
...
फोटो काॅलेज रोड पर करीब 35 साल पुरानी दुकान है। दुकान पर आठ लोग काम करते हैं। चिह्नांकन होने के बाद से नींद नहीं आ रही है। दुकान का अधिकतर हिस्सा सड़क के दायरे में आ रहा है। कहीं दुकान ठीक ढंग की नहीं मिल रही है। सबसे बड़ी समस्या है, अगर दुकान टूट गई तो कहां दुकान खोलेंगे।
रवि गोयनका, दिल्ली गारमेंट
...
बरसात के बाद काम शुरू होने के आसार
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों के अनुसार, महराजगंज से ठूठीबारी सड़क चौड़ीकरण बरसात के बाद शुरू होने की संभावना है। इसके लिए जरूरी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शहर में 12 मीटर चौड़ी सड़क होगी। चिह्नांकन हो चुका है। सड़क निर्माण से जुड़ी जरूरी कार्यवाही की जा रही है।
...
छह गांव की संयुक्त पैमाइश रह गई है बाकी
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी बताते हैं कि सड़क निर्माण के दायरे में 24 गांवों की जमीन आ रही है। राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई की जा रही है। 18 गांवों के जमीनों की संयुक्त पैमाइश हो चुकी है। छह गांवों की पैमाइश नहीं हुई है। शेष गांवों में टीम जल्द पहुंचकर पैमाइश कर जरूरी प्रक्रिया को पूरी करेगी। सिंदूरिया बाईपास के लिए छह किमी तक आने वाली जमीनों की पैमाइश की जा चुकी है।

...
फोटो
कोट
शहर से होकर ठूठीबारी तक जाने वाली सड़क भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बनाएगी। उनकी ओर से सभी जरूरी कार्यवाही की जा रही है। जिले में विकास को गति देने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। सड़कें बेहतर होंगी, तभी विकास तेज गति से होगा। सरकार हर क्षेत्र में बेहतर ढंग से कार्य कर जनता को बेहतर सुविधा देने का प्रयास कर रही है।
पंकज चौधरी, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed